scriptLIC की इस पॉलिसी में करेंगे निवेश तो मिलेगी 1 करोड़ रुपए की गारंटी | lic jivan shiromani scheam give you a good return with medical facilit | Patrika News
कारोबार

LIC की इस पॉलिसी में करेंगे निवेश तो मिलेगी 1 करोड़ रुपए की गारंटी

एलआईसी हम सभी लोगों का ध्यान रखने के लिए पॉलिसी तैयार करता है और इन सभी पॉलिसी में हमारी सुरक्षा के साथ-साथ सेविंग्स की सुविधा भी देता है।

नई दिल्लीJan 20, 2019 / 05:23 pm

manish ranjan

lic

LIC की इस पॉलिसी में करेंगे निवेश तो मिलेगी 1 करोड़ रुपए की गारंटी

नई दिल्ली। एलआईसी हम सभी लोगों का ध्यान रखने के लिए पॉलिसी तैयार करता है और इन सभी पॉलिसी में हमारी सुरक्षा के साथ-साथ सेविंग्स की सुविधा भी देता है। वैसे तो एलआईसी की बहुत सारी पॉलिसी आजकल उपलब्ध हैं, लेकिन इसकी एक पॉलिसी जीवन शिरोमणि (Jeevan Shiromani) है, जिसमें कम से कम 1 करोड़ रुपए एश्योर्ड सम की गारंटी मिलती है।


एक करोड़ रुपए का मिलेगा सम एश्योर्ड

जीवन शिरोमणि पॉलिसी एक नॉन लिंक्ड प्लान है, जिसमें आपको कम से कम एक करोड़ रूपए के सम एश्योर्ड की गारंटी मिलती है। सम एश्योर्ड वह राशि होती है, जो किसी भी कंपनी की ओर से एक बीमा कस्टमर को निश्चित तौर पर दी जाती है। आज हम आपको इस पॉलिसी के बारे में विस्तार से बताते हैं-


2017 में शुरू हुई थी ये पॉलिसी

एलआईसी की जीवन शिरोमणि पॉलिसी की शुरूआत 19 दिसंबर 2017 से हुई थी। यह सरकार की एक मनी बैंक योजना है। इस योजना में आपकी सुरक्षा के साथ-साथ अच्छी सेविंग्स भी होती हैं। यह योजना एचएनआई (उच्च नेटवर्थ व्यक्तियों) लोगों को ध्यान में रखकर बनाई गई है। इसके साथ ही इस पॉलिसी में आपको गंभीर बीमारियों के लिए कवर इंश्योरेंस भी मिलता है। वहीं अगर पॉलिसी धारक की असमय मृत्यु हो जाती है तो कंपनी की ओर से उसके परिवार वालों को फाइनेंशियल सपोर्ट दिया जाता है।


पॉलिसीहोल्डर्स को मिलेगा पेमेंट

आपको बता दें कि इस पॉलिसी में निश्चित समय सीमा के बाद जीवित रहने की स्थिति में पॉलिसीहोल्डर्स को पेमेंट की सुविधा भी दी जाती है। साथ ही मैच्योरिटी पर भी एकमुश्त रकम भी दी जाती है। आज हम आपको इस पॉलिसी के फायदों के बारे में बताते हैं।


इस पॉलिसी में सरवाइवल बेनिफिट की भी सुविधा है। सरवाइवल बेनिफिट का मतलब यह है कि अगर आप पॉलिसी के खत्म होने तक जीवित रहते हैं तो आपको एक निश्चित राशि का भुगतान कंपनी के द्वारा किया जाता है।

1. 14 साल की पॉलिसी में 10वें और 12वें साल सम एश्योर्ड का 30-30 फीसदी।

2. 16 साल की पॉलिसी में 12वें और 14वें साल सम एश्योर्ड का 35-35 फीसदी।

3. 18 साल की पॉलिसी में 14वें और 16वें साल सम एश्योर्ड का 40-40 फीसदी।

4. 20 साल की पॉलिसी में 16वें और 18वें साल सम एश्योर्ड का 45-45 फीसदी।


इसके साथ ही आपको बता दें कि मैच्योरिटी पर आपकी अधिकतम उम्र सीमा समय के हिसाब से अलग-अलग होती है। इसके साथ ही प्रीमियम का भुगतान सालाना, छमाही, तिमाही या मासिक अंतराल पर किया जाता है। आइए हम आपको इसकी समय सीमा के बारे में बता देते हैं-

1. 14 साल की पॉलिसी के लिए 69 साल।

2. 16 साल की पॉलिसी के लिए 67 साल।

3. 18 साल की पॉलिसी के लिए 66 साल।

4. 20 साल की पॉलिसी के लिए 65 साल।


पॉलिसी में मिलेगा लोन भी

इसके साथ ही आपको इश पॉलिसी पर लोन भी मिलता है। ये लोन आप अपनी सरेंडर वैल्यू के आधार पर ले सकते हैं। लोन लेते समय आपको एलआईसी के नियमों और शर्तों को ध्यान में रखना होगा। साथ ही पॉलिसी पर लोन आपको तय किए गए ब्याज पर मिलेगा और यह ब्याज दर लगभग 9.5 फीसदी होती है। वहीं, इस पॉलिसी में आपको इलाज कराने के लिए भी बेसिक सम एश्योर्ड का 10 फीसदी धनराशि का एकमुश्त भुगतान भी किया जाता है।


इस पॉलिसी को लेने के लिए आपको कुछ नियम और शर्तें का पालन करना होता है-

1. इस पॉलिसी में न्यूनतम सम एश्योर्ड 1 करोड़ रुपए का होता है।

2. वहीं, अधिकतम सम एश्योर्ड की कोई सीमा नहीं नहीं होती है।

3. पॉलिसी टर्म 14, 16, 18 और 20 साल है।

4. आपको इस पॉलिसी का प्रीमियम 4 साल तक जमा करना होता है।

5. इस पॉलिसी को लेने के लिए न्यूनतम उम्र 18 साल है।

6. इसके साथ ही इस पॉलिसी की एंट्री के लिए अधिकतम उम्र साल के हिसाब से अलग-अलग है।

14 साल की पॉलिसी के लिए 55 साल।

16 साल की पॉलिसी के लिए 51 साल।

18 साल की पॉलिसी के लिए 48 साल।

20 साल की पॉलिसी के लिए 45 साल।

Read the Latest Business News on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले Business News in Hindi की ताज़ा खबरें हिंदी में पत्रिका पर

Home / Business / LIC की इस पॉलिसी में करेंगे निवेश तो मिलेगी 1 करोड़ रुपए की गारंटी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो