
दुनिया के सबसे बड़े निवेशक ने महिलाओं को दी सलाह, कहा- औरतों को करना चाहिए अधिक निवेश
नई दिल्ली। अरबपति निवेशक वॉरेन बफेट ( Warren Buffet ) ने गत शनिवार को ओमाहा में कहा कि महिलाओं को पुरुषों की तुलना में अधिक निवेश करना चाहिए। वॉरेन ने यह बात अपनी कंपनी बर्कशायर हैथवे के शेयरहोल्डर्स के साथ होने वाले सालाना बैठक में कही। कुछ महिला वित्तीय पेशेवरों द्वारा ऑर्गेनाइज किए गए 'वैरिएंट पर्सपेक्टिव' बैठक में बफेट अचानक पहुंच गए थे। इस बैठक में उन्होंने लक्ष्य के बारे में कहा कि इसे लंबी अवधि के लिए होना चाहिए।
इन्वेस्टमेंट महिला या पुरुष नहीं देखता
उन्होंने आगे कहा, "जब कोई मुझे बाहर से निवेश आइडिया देने के लिए कॉल करता है तो मैं यह नहीं देखता हूं कि वो महिला है या पुरुष है। इससे कुछ फर्क नहीं पड़ता है।" बफेट ने कहा कि स्टॉक्स को ये नहीं पता है कि वो किसके पास है। पूरे अमरीका में केवल तीन फीसदी इन्वेस्टमेंट फंड्स को ही महिलाओं के पास है।
पैसे व खुशी का आपस में कोई संबंध नहीं
उन्होंने कहा कि वो पहले से ही जानते थे कि एक दिन उन्हें अमीर होना है। इसे लेकर मैंने कभी खुद पर शक नहीं किया। जब एक 17 साल के युवा ने उनसे सवाल किया तो उन्होंने जवाब दिया कि मुवी देखने ने जाकर यदि आप पैसे बचाते हैं तो इसका कोई मतलब नहीं है, क्योंकि आप अपने एंजॉवयमेंट छोड़कर पैसे बचाते हैं। बफेट ने कहा कि पैसे और खुशी का एक दूसरे से कोई रिश्ता नहीं है। अगर आप 20-50 डॉलर से खुश हो सकते हैं तो जरूरी नहीं कि आप 50 लाख डॉलर पाकर भी खुश हो जाएंगे, बल्कि आपको खुशी तब होती है जब आप वित्तीय तौर पर सिक्योर्ड रहते हैं।
Business जगत से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर और पाएं बाजार, फाइनेंस, इंडस्ट्री, अर्थव्यवस्था, कॉर्पोरेट, म्युचुअल फंड के हर अपडेट के लिए Download करें Patrika Hindi News App.
Updated on:
05 May 2019 12:58 pm
Published on:
05 May 2019 12:55 pm
