scriptचंद्रशेखर के रिहाई की मांग को लेकर भूख हड़ताल पर बैठे भीम आर्मी कार्यकर्ता, दी बड़ी चेतावनी | bheem army workers are on hunger strike in muzaffarnagar | Patrika News
मुजफ्फरनगर

चंद्रशेखर के रिहाई की मांग को लेकर भूख हड़ताल पर बैठे भीम आर्मी कार्यकर्ता, दी बड़ी चेतावनी

मुख्य बातें

चंद्रशेखर को दिल्ली पुलिस ने किया था गिरफ्तार, अब तक जेल में है बंद
जेल से रिहाई की मांग को लेकर धरने पर बैठे कार्यकर्ता
पिछले दो दिनों से हड़ताल पर बैठे है लोग

मुजफ्फरनगरSep 06, 2019 / 08:24 pm

Nitin Sharma

मुजफ्फरनगर। दिल्ली में रविदास मंदिर तोड़े जाने के विरोध में धरना प्रदर्शन करने पहुंचे भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर समेत दिल्ली पुलिस द्वारा गिरफ्तार किये गये अन्य लोगों के जेल से बाहर न आने पर भीम आर्मी कार्यकर्ता मुजफ्फरनगर के कलेक्ट्रेट में धरने पर बैठ गये है। शुक्रवार को यहां मौजूद कार्यकर्ताओं ने भूख हड़ताल शुरू कर दी। कार्यकर्ता अपनी मांगों को लेकर जिलाधिकारी कार्यालय पर जमे हुए है।

मुजफ्फरनगर के कचहरी परिसर स्तिथ जिलाधिकारी कार्यालय पर भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार से अपनी मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन शुरू किया है। आज यह धरना प्रर्दशन भूख हड़ताल में तब्दील हो गया है। भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने बताया कि जब तक हमारी मांग पूरी नहीं होगी। तब तक यह भूख हड़ताल जारी रहेगी, इस दौरान भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष टीकम बोध ने बताया कि हमारी मांगो को लेकर आज यह भूख हड़ताल है।

हड़ताल पर बैठे कार्यकर्ताओं ने कहा कि हमारी सबसे पहले जो मांग है दिल्ली के तुगलकाबाद में जो 600 वर्ष पुराना संत रविदास जी का जो मंदिर तोड़ा गया है। वह मंदिर उसी जगह पर बनाया जाए, केंद्र सरकार इतिहास को खत्म करना चाहती है। केंद्र सरकार ने ही इस मंदिर को तुड़वाया है और साथ ही बताया कि जो भीम आर्मी के कार्यकर्ता गिरफ्तार है। उन्हें जल्द से जल्द छोड़ा जाए, यह मनुवादी सरकार बहुजन की दमन की नीति को दफनाने का कार्य कर रही है। अभी हम लोगों ने कुछ लोगों की जमानत के लिए बेल डाली थी जो खारिज कर दी गई है।

Home / Muzaffarnagar / चंद्रशेखर के रिहाई की मांग को लेकर भूख हड़ताल पर बैठे भीम आर्मी कार्यकर्ता, दी बड़ी चेतावनी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो