scriptभाजपा सांसद का बड़ा बयान, बोले- 2022 में यूपी-उत्तराखंड हारे 2024 का सपना हो जाएगा चकनाचूर | bjp mp ramchandra jangra visit muzaffarnagar | Patrika News
मुजफ्फरनगर

भाजपा सांसद का बड़ा बयान, बोले- 2022 में यूपी-उत्तराखंड हारे 2024 का सपना हो जाएगा चकनाचूर

विश्वकर्मा समाज के लोगों द्वारा उनका जोरदार स्वागत किया गया। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड सबसे महत्वपूर्ण राज्य हैं।

मुजफ्फरनगरAug 01, 2021 / 05:02 pm

Rahul Chauhan

screenshot_from_2021-08-01_16-57-03.jpg
मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी ने 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए चुनावी कैंपेन शुरू कर दी है। जिसमें अलग-अलग जातियों को साधने के लिए उन्हीं के बड़े नेताओं को मैदान में उतारा है। जिसके चलते रविवार को मुजफ्फरनगर पहुंचे राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा विश्वकर्मा का विश्वकर्मा समाज के लोगों द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। जिसके बाद उन्होंने समाज के लोगों को संबोधित करते हुए आगामी 2022 के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में माहौल बनाने और समाज को जोड़ने का संकल्प दिलाया गया।
यह भी पढ़ें

यूपी में महंगी हवाई यात्रा और नई गाड़ियां खरीदने पर रोक, अफसरों के इन खर्चों पर भी सरकार ने लगाया प्रतिबंध

इस दौरान राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा का साफ तौर पर कहना था कि हम शिल्पकार समाज से आते हैं और देश भर में 50 करोड़ शिल्पकार समाज के लोग हैं। जिसमें हिंदू और मुस्लिम सभी हैं उन्होंने इस मामले में एक और बात कही की जितने मुस्लिम शिल्पकार है वह सभी एक समय में उनके ही समाज के लोग थे और किसी कारणवश उन्होंने धर्म परिवर्तन किया।
यह भी पढ़ें

गृहमंत्री अमित शाह ने किया फॉरेंसिक साइंस इंस्टीट्यूट का शिलान्यास, जानें क्या होंगे फायदे

उन्होंने कहा कि अगर समाज में सम्मान नहीं मिलता तो उस कारण भी धर्म परिवर्तन हो जाता है। उन्होंने सभी समाजों को अपने साथ जोड़ने के लिए समाज के लोगों को प्रेरित किया। राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा ने कहा कि उत्तर प्रदेश सबसे बड़ा राज्य है। यहां से 80 सांसद आते हैं और पांच उत्तराखंड के मिलाकर कुल 85 सांसद होते हैं। अगर उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में 2022 में चुनाव हारे तो 2024 का केंद्र का सपना अधूरा रह जाएगा, इसलिए उन्होंने 2022 में भारतीय जनता पार्टी को मजबूती के साथ जिताने का आह्वान किया। 2022 अगर यूपी उत्तराखंड हारे तो 2024 का सपना टूट जाएगा। अगर 2024 का सपना साकार नहीं हुआ तो गरीब और मजदूर का सपना टूट जाएगा।

Home / Muzaffarnagar / भाजपा सांसद का बड़ा बयान, बोले- 2022 में यूपी-उत्तराखंड हारे 2024 का सपना हो जाएगा चकनाचूर

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो