scriptVIDEO : भाजपा प्रत्याशी के चुनावी कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने युवक की जमकर कर दी धुनाई, जानिए क्यों | bjp workers beaten a thieve | Patrika News
मुजफ्फरनगर

VIDEO : भाजपा प्रत्याशी के चुनावी कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने युवक की जमकर कर दी धुनाई, जानिए क्यों

युवक की पिटाई के बाद पुलिस को सौंप दिया गया
भाजपा प्रत्याशी कोर्ट में अपना प्रचार प्रसार कर रहे थे

मुजफ्फरनगरApr 05, 2019 / 06:12 pm

Rahul Chauhan

bjp

VIDEO : भाजपा प्रत्याशी के चुनावी कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने युवक की जमकर कर दी धुनाई, जानिए क्यों

मुजफ्फरनगर। जनपद में कचहरी परिसर में वकीलों द्वारा भाजपा प्रत्याशी संजीव बालियान के समर्थन में एक चुनावी कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा था। यहां उस समय हंगामा खड़ा हो गया जब कुछ भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक युवक को पीटना शुरू कर दिया। जिसके बाद कई लोगों ने उसे छुड़ाने का प्रयास किया। मगर भाजपा कार्यकर्ताओं उसे पीटते रहे।
यह भी पढ़ें

प्रियंका गांधी के रोड शो में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लगाए ‘चौकीदार चोर है’ के नारे

बताया जा रहा है कि जिस युवक की पिटाई की गई वह भीड़ का फायदा उठाकर एक अधिवक्ता की जेब पर हाथ साफ कर रहा था। लेकिन वहां मौजूद भाजपा कार्यकर्ता व अन्य लोगों ने उसे रंगे हाथों पकड़ गया। जिसके बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने आरोपी की जमकर धुनाई कर दी। इसके बाद उसे पुलिस को सौंप दिया गया।
दरअसल, मामला थाना सिविल लाइन क्षेत्र का है। जहां वाले कचहरी परिसर में उस समय हंगामा खड़ा हो गया। जब भारतीय जनता पार्टी से लोकसभा प्रत्याशी डॉ संजीव बालियान का चुनावी कार्यक्रम चल रहा था। भीड़ में से अचानक एक जेब कतरे ने एक अधिवक्ता की जेब पर हाथ साफ कर लिया।
यह भी पढ़ें

सहारनपुर सपा, बसपा और कांग्रेस की वोट बैंक राजनीति को अस्वीकार करने जा रहा है – पीएम मोदी

इस दौरान यह घटना पास है खड़े भाजपा के कार्यकर्ताओं ने देख ली जिससे भाजपा कार्यकर्ताओं व अधिवक्ताओ के द्वारा उक्त जेबकतरे को पकड़ कर मारपीट शुरू कर दी।बाद में अन्य अधिवक्ताओ ने उक्त जेबकतरे को छुड़ाकर थाना सिविल लाइन के सुपुर्द कर दिया। जिसे पुलिस अपने साथ लेकर चली गयी। इस बाबत मौके पर मौजूद रहे अजय सागर ने बताया कि जिला बार संघ में लोकसभा प्रत्याशी अपना प्रचार प्रसार कर रहे थे। इसी दौरान एक जेबकतरे ने किसी अधिवक्ता की जेब काट ली। जिसे मोके पर पकड़ कर मारपीट के बाद पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है।

Home / Muzaffarnagar / VIDEO : भाजपा प्रत्याशी के चुनावी कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने युवक की जमकर कर दी धुनाई, जानिए क्यों

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो