
VIDEO: इन जातियों को आरक्षण दिए जाने के विरोध में दलित संगठनों ने किया प्रदर्शन
मुज्जफ्फरनगर. गडरिया, पाल, बघेल जाति को धनगर जाति को अनुसूचित जाति के प्रमाणपत्र जारी किए जाने के विरोध में दलित आ गए है। विरोध में दलितों व विभिन्न संगठनों ने मंगलवार को राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान में प्रदर्शन किया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि प्रमुख सचिव उत्तर प्रदेश ने धनगर के साथ गडरिया, पाल तथा बघेल को अनुसूचित जाति में शामिल करने का शासनादेश दिया गया हैं, वह नियम के विरुद्ध है। उन्होंने कहा कि इन जातियों को एससी में शामिल करने के लिए सरकार की तरफ से विधिक प्रक्रिया अपनाई जाए।
वक्ताओं नेे कहा कि धनगर जाति के संबंध में उत्तर प्रदेश शासन द्वारा 3 जनवरी 2007 को जारी निर्देश में भी स्पष्ट है कि गडरिया, पाल, बघेल जाति अन्य पिछड़ा वर्ग में शामिल है। उन्हें अनुसूचित जाति का प्रमाण पत्र जारी नहीं किया जा सकता। धरने की अध्यक्षता बाबू सिंह बौद्ध तथा संचालन हरकेश सिंह ने किया। आरक्षण दिए जाने के खिलाफ दलित संगठनों ने एक ज्ञापन राष्ट्रपति के नाम सौंपा हैं। इस प्रदर्शन में शहीद उधम सिंह सेना के प्रदीप कुमार, आरक्षण बचाओ समिति, संविधान बचाओ, बामसेफ के फूल कुमार, आरक्षण बचाओं संघर्ष समिति के जीव सिंह, खटीक महासभा के श्रवण मोगा, एससी/एसटी वेलफेयर एसोसिएशन के जयप्रकाश नागौरिया, डा0 भीमराव अम्बेडकर बौद्ध ट्रस्ट के बाबूसिंह बौद्ध, भीम आर्मी, भारत एकता मिशन के जितेन्द्र कुमार, अखिल भारतीय चमार महासंघ के एडवोकेट सुरेन्द्र पाल मैनवाल, कल्याणकारी अम्बेडकर समिति के महावीर सिंह आजाद, अखिल भारतीय नवयुवक संघ के कस्तुर सिंह स्नेही आदि मौजूद रहे।
Published on:
6 Mar 2019, 1:18 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.