जानकारी के अनुसार, रहमतपुर निवासी किसान जय कुमार पुत्र बलबीर सिंह उम्र 55 की साइकिल टॉर्च, एक चादर व एक सुसाइड नोट गंग नहर की निरगाजनी झाल के निकट मिला। जिसके बाद प्रत्यक्षदर्शियों द्वारा मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। वहीं परिजन भी मौके पर पहुंच गए। किसान के परिजनों ने बताया कि उसके चार बेटे हैं। जिसमें संदीप अभिषेक प्रताप व विशाल है।
विशाल की शादी कुछ दिन पहले शुक्रताल गांव से हुई थी। मगर किसी बात को लेकर उनका मनमुटाव चल रहा है। जिसमें लड़की के परिजनों द्वारा लापता जयकुमार से रुपए लेने का दबाव बनाया था। वहीं, सुसाइड नोट में भी लड़की के परिजनों की तरफ से उत्पीड़न के बारे में लिखा है।