scriptभाजपा के गढ़ में विपक्षी पार्टी ने तैयार किया ऐसा प्लान, जिसमें खुद BJP बना चुकी है रिकॉर्ड | rld started membership campaign | Patrika News
मुजफ्फरनगर

भाजपा के गढ़ में विपक्षी पार्टी ने तैयार किया ऐसा प्लान, जिसमें खुद BJP बना चुकी है रिकॉर्ड

खबर की मुख्य बातें-
-भाजपा ने उपचुनाव की तैयारी शुरू कर दी है
-वहीं विपक्षी पार्टी भी जोर-शोर से तैयारियों में जुटी है
-इसी कड़ी में एक विपक्षी पार्टी ने मास्टर प्लान तैयार किया गया है

मुजफ्फरनगरAug 25, 2019 / 05:23 pm

Rahul Chauhan

modi yogi

मोदी योगी,मोदी योगी,modi yogi

मुजफ्फरनगर। जनपद में भाजपा के बाद अब राष्ट्रीय लोक दल कार्यकर्ताओं ने एक बार फिर अपना कुनबा बढ़ाने का कार्यक्रम शुरु कर दिया है। लोकसभा चुनाव में चौधरी अजीत सिंह की हार के बाद राष्ट्रीय लोक दल विधानसभा चुनाव 2022 की तैयारी में जुट गया है। जिसके चलते राष्ट्रीय लोकदल मुजफ्फरनगर के युवा प्रदेश महासचिव गज्जू पठान और रालोद छात्र सभा जिलाध्यक्ष पराग चौधरी के नेतृत्व में बुढ़ाना विधानसभा क्षेत्र के कस्बा शाहपुर में रालोद सदस्यता अभियान चलाकर सैकड़ों युवाओं को रालोद की सदस्यता ग्रहण कराई गई।
यह भी पढ़ें

योगी सरकार के मंत्री के ‘साले’ पर महिला ने लगाए गंभीर आरोप, छेड़छाड़ के बाद किया ये काम

img-20190825-wa0045.jpg
दरअसल, जनपद मुजफ्फरनगर में भाजपा द्वारा एक केंद्रीय राज्य मंत्री डॉक्टर संजीव बालियान और दो उत्तर प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार व विजय कश्यप राज्यमंत्री बनाए जाने के बाद संगठन को मजबूती देने का काम किया है। वहीं कभी के समय में पश्चिम उत्तर प्रदेश की बड़ी पार्टी के रूप में बनकर उभरने वाली राष्ट्रीय लोक दल ने भी विधानसभा चुनाव 2022 की तैयारी शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें

घर में घुसा युवक और करने लगा अश्लील हरकत, विरोध करने पर महिला के कपड़े भी फाड़े

इसके चलतेराष्ट्रीय लोकदल ने बुढ़ाना विधानसभा क्षेत्र के कस्बा शाहपुर में रालोद सदस्यता अभियान चलाकर सैकड़ों युवाओं को रालोद की सदस्यता ग्रहण कराई। रालोद के सदस्यता अभियान में बोलते हुए युवा प्रदेश महासचिव गज्जू पठान ने कहा कि वर्तमान में भाजपा की केंद्र व प्रदेश सरकार में युवाओं का शोषण किया जा रहा है और गत 2 वर्षों में एक भी नौकरी प्रदेश या केंद्र सरकार द्वारा नहीं दी गई है। जिससे युवाओं का भविष्य अंधकार में है और युवा ग्रेजुएशन करने के बाद भी कोई नौकरी नहीं कर पा रहा है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो