scriptउत्तर बिहार में जम गया पानी, 1.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा पारा | North Bihar was frozen water, the mercury reached 15 degrees Celsius | Patrika News
मुजफ्फरपुर

उत्तर बिहार में जम गया पानी, 1.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा पारा

गुरुवार की तुलना में न्यूनतम तापमान में 2.1 डिग्री सेल्सियस की कमी आई। इससे रात व सुबह में भारी कनकनी वाली कड़ाके की ठंड रही।

मुजफ्फरपुरJan 14, 2017 / 06:07 pm

इन्द्रेश गुप्ता

cold

cold

मुजफ्फरपुर। राजधानी पटना सहित पूरा उत्तर बिहार में ठंड इन दिनों परवान पर है। इसने पिछले 55 साल का रिकार्ड तोड़ दिया है। शनिवार को न्यूनतम तापमान 1.5 डिग्री सेल्सियस के निचले स्तर पर पहुंच गया। यह सामान्य से 6.2 डिग्री कम है। गुरुवार की तुलना में न्यूनतम तापमान में 2.1 डिग्री सेल्सियस की कमी आई। इससे रात व सुबह में भारी कनकनी वाली कड़ाके की ठंड रही।

उत्तर बिहार के कई क्षेत्रों में पानी के जमने व छप्पर पर बर्फ की उजली चादर जैसी बिछने की सूचना भी मिली है। पूर्वी चंपारण के केसरिया, मुजफ्फरपुर के हथौड़ी, औराई, मीनापुर व मोतीपुर सहित अन्य क्षेत्रों में सुबह के समय छप्परों पर बर्फ की उजली चादर जमी दिखी।

मौसम विभाग के अनुसार अगले पांच दिनों तक यही स्थिति बनी रहेगी। हालांकि आसमान साफ रहेगा, धूप निकलेगी व वर्षा नहीं होगी।

यह है मौसम पूर्वानुमान

डॉ.राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विवि के ग्रामीण कृषि मौसम सेवा व भारत मौसम विज्ञान विभाग के नोडल पदाधिकारी ए सत्तार की ओर से 14 से 19 जनवरी तक के मौसम पूर्वानुमान में कहा गया है कि फिलहाल यही स्थिति बनी रहेगी।

न्यूनतम तापमान 4 से 7 डिग्री सेल्सियस व अधिकतम तापमान 20 से 23 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। 

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो