चौसला राजकीय प्राथमिक विद्यालय में ग्राम पंचायत द्वारा पौधारोपण
नागौर•Jul 17, 2019 / 06:47 pm•
Suresh Vyas
Chousla News
Nagaur News In hindi : चौसला. कस्बे की राजकीय प्राथमिक विद्यालय में ग्राम पंचायत द्वारा पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसका आयोजन पर्यावरण संरक्षण को लेकर किया गया। इसमें पहले दिन छायादार व औषद्यीय पौधो समेत 51 पौधे लगाने की शुरूआत की। इस मौके पर ग्राम विकास अधिकारी मनोज यादव ने छात्र-छात्राओं को पेड़ों की महत्ता बताई। उन्होंने बताया कि पेड़-पौधे लगाने से वायु प्रदूषण के खिलाफ लड़ाई लडऩे में मद्द मिलती है। पेड़ों से हरियाली के बिना धरती कैसी होगी, यह किसी मरुस्थलीय क्षेत्र में जाकर अनुभव कर सकते है। उन्होंने कहा कि पेड़-पौधे हमारे लिए अनेक प्रकार से लाभदायक है, गर्मी की तपती दुपहरी में पेड़ों की शीतल छाया का सुख अनायास ही प्राप्त हो जाता है। छाया के अलावा पेड़-पौधों से फल-फूल जड़ी-बूटी, इमारती लकड़ी, ईधन की आवश्यकता की पूर्ति होती है। पेड़ों से वायु प्रदूषण के खिलाफ लड़ाई में मद्द मिलती है। यही नहीं पेड़ों से मानसून का चक्कर भी संयमित होता है। शिक्षक राजूलाल बंजारा ने कहा कि पौधारोपण से भूमि क्षरण निरोग लगती है और बेल, पीपल नीम के पेड़ को पवित्र माना जाता है। बाढ़ की विभीषिका को रोकने तथा मिट्टी की उर्वरा शक्ति बनाए रखने में पेड़ों का अमूल्य योगदान होता है। पौधारोपण कार्यक्रम में शामिल आदर्श विद्यालय की प्रधानाचार्या मधुशर्मा, ग्राम विकास अधिकारी मनोज यादव, पंचायत समिति सदस्य सुवाराम खेरवा, शिक्षक राजूलाल बंजारा व गड्ढे खोदने वाली महिलाएं मौजूद थी। Nagaur News