scriptजैन पौषधशाला में जपा नवकार महामंत्र, किए शांति जिन स्तुति के जाप | Chanted praise of Shanti Jin and chant Navkar Mahamantra | Patrika News
नागौर

जैन पौषधशाला में जपा नवकार महामंत्र, किए शांति जिन स्तुति के जाप

गुरु भगवंतों के स्वास्थ्य लाभ एवं विश्व शांति की कामना से आयोजन

नागौरAug 08, 2020 / 08:09 pm

Jitesh kumar Rawal

जैन पौषधशाला में जपा नवकार महामंत्र, किए शांति जिन स्तुति के जाप

नागौर. जयमल जैन पौषधशाला में नवकार मंत्र का जाप करते श्रावक-श्राविकाएं।

नागौर. श्वेतांबर स्थानकवासी जयमल जैन श्रावक संघ के तत्वावधान में जयमल जैन पौषधशाला में शनिवार दोपहर 2 बजे से 3 बजे तक गुरु भगवंत, साध्वी समुदाय एवं चारित्र आत्माओं के स्वास्थ्य लाभ के लिए नवकार महामंत्र का जाप किया गया। इस दौरान कोरोना वायरस से मुक्ति मिलने एवं विश्व शांति की कामना को लेकर शांति जिन स्तुति का पाठ भी किया। कोरोना महामारी के चलते अधिकतर श्रावक-श्राविकाओं ने अपने निवास पर ही नवकार महामंत्र का जाप एवं शांति जिन स्तुति का पाठ किया। इस मौके पर पुष्पा ललवानी, संगीता चौरडिय़ा, पांचीदेवी ललवानी, गुणवंती जैन, जयेश पींचा, जीतेश चौरडिय़ा, महक चौरडिय़ा सहित आदि उपस्थित रहे। उल्लेखनीय है कि शांति जिन स्तुति की रचना करीब ढाई सौ वर्ष पहले नागौर में ही आचार्य सम्राट जयमल महाराज ने की थी।
पशु-पक्षियों की सेवा निरंतर जारी
श्रावक संघ की ओर से विभिन्न भामाशाहों के सहयोग से लॉकडाउन में शुरू की गई पशु-पक्षियों की सेवा का कार्य निरंतर जारी है। संघ कार्यकर्ता प्रतिदिन सुबह शहर में अलग-अलग जगह घूमकर सेवा की जा रही है। इस दौरान चींटियों को भी दाना खिलाया जा रहा है। पक्षियों को जवार का चुग्गा, श्वानों को रोटी, गोमाता को गुड़ व रिजका समेत अन्य खाद्य सामग्री दी जा रही है। संघ प्रवक्ता संजय पींचा ने बताया कि इस कार्य में संघ मंत्री हरकचंद ललवानी व मूलचंद ललवानी की सेवाएं सराहनीय रही है। कार्य जयगच्छाधिपति आचार्य पाश्र्वचंद्र महाराज व डॉ.पदमचंद्र महाराज की प्रेरणा से किया जा रहा है।

पर्वाधिराज पर्युषण 15 से
संघ संरक्षक किशोरचंद ललवानी ने बताया कि जयमल संप्रदाय में पर्वाधिराज पर्युषण 15 अगस्त से प्रारंभ होंगे। पर्युषण पर्व की तैयारियां जारी है। इस दौरान नागौर जिले से कई श्रावक-श्राविकाएं आचार्य भगवंत के सान्निध्य में रायपुर मारवाड़ जाकर आठ दिन धर्म-आराधना करेंगे। नागौर में रहते हुए भी घरों में धर्म-ध्यान, तप-त्याग के कार्यक्रम होंगे।


Home / Nagaur / जैन पौषधशाला में जपा नवकार महामंत्र, किए शांति जिन स्तुति के जाप

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो