scriptसीएम ने नागौर में यंू किया जनता से भावनात्मक जुड़ाव बनाने का प्रयास | CM Raje try to touch emotionally people of Nagaur | Patrika News
नागौर

सीएम ने नागौर में यंू किया जनता से भावनात्मक जुड़ाव बनाने का प्रयास

https://www.patrika.com/nagaur-news/

नागौरSep 27, 2018 / 07:00 pm

Rudresh Sharma

CM Raje in Meera Mandir

CM in Nagaur

नागौर. मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने गुरुवार को गौरव यात्रा के तहत नागौर जिले की चार विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया। राजे ने धार्मिक नगरी मेड़ता में मीरा मंदिर में दर्शन कर अपने दौरे की शुरुआत की। उन्होंने जहां क्षेत्र के लोगों से भावनात्मक संबंध स्थापित करने का प्रयास किया। वहीं पिछले पांच साल में किए गए अपने कार्य गिना कर सरकार की आदर्श छवि स्थापित करने का प्रयास किया।

मुख्यमंत्री निर्धारित समय से करीब तीन घंटे की देरी से हेलीकॉप्टर से डांगावास पहुंची। जहां से सडक़र मार्ग से मेड़ता शहर पहुंची। दोपहर करीब दो बजे पहुंची मुख्यमंत्री ने सबसे पहले मीरा मंदिर में दर्शन किए।
इसके बाद हुई सभा को सम्बोधित करते हुए 5 साल के शासन में कराए विकास कार्यों पर बोली। उन्होंने विकास यात्रा को जारी रखने के लिए आगामी पांच साल के लिए फिर जनता का साथ मांगा।
इसके बाद वे डेगाना विधानसभा क्षेत्र के पुंदलौता गांव पहुंची। जहां सहकारिता मंत्री अजय सिंह किलक के पिता और पूर्व सांसद रामरघुनाथ चौधरी की मूर्ति का अनावरण किया। इसके बाद मुख्यमंत्री ने परबतसर और कुचामन सिटी में रोड शो किया और विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लिया।
पचास साल के कांग्रेस शासन पर जताया अफसोस
मेड़ता में मुख्यमंत्री ने जनसभा को सम्बोधित करते हुए कांग्रेस के 50 साल के शासन में प्रदेश के पिछडऩे का आरोप लगाते हुए अफसोस जाहिर किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अगर विकास की अनदेखी नहीं करती तो आज प्रदेश विकास के क्षेत्र में और आगे होता।
पूरे हुए जनता से किए वादे
राजे ने कहा कि भाजपा सरकार ने प्रदेश में चिकित्सा, सडक़, स्वास्थ्य, शिक्षा, बीमा क्षेत्र सहित नागौर जिले में नहरी मीठा पानी सहित परियोजनाओं के कार्य करके अनेक वादे पूरे किए हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री का भाजपा के पदाधिकारी कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण-चुनरी ओढ़ाकर किया अभिनन्दन। राजपूत समाज द्वारा मुख्यमंत्री को तलवार भेंट की गई। मुख्यमंत्री आमसभा के दौरान पंडाल में आमजन के बीच पहुंची। महिलाओं, युवाओं सहित आम मतदाताओं से हुई रुबरु। इस दौरान मुख्यमंत्री का जनसभा में मौजूद लोगों ने किया अभिनन्दन।
मुख्यमंत्री के साथ सार्वजनिक निर्माण मंत्री युनूस खान सहित मंत्री, जनप्रतिनिधि रहे मौजूद।
चौधरी की मूर्ति का किया अनावरण
डेगाना. मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 2.30 घंटे देरी से पहुंची पुन्दलौता। यहां पूर्व सांसद व किसान केसरी स्वर्गीय रामरघुनाथ चौधरी की मूर्ति का किया अनावरण। इसके बाद गौरव यात्रा के तहत जनसभा को किया सम्बोधित। सहकारिता एवं गोपालन-डेयरी मंत्री अजय सिंह किलक व केंद्रीय मंत्री सीआर चौधरी सहित कई नेता मौजूद रहे।

Home / Nagaur / सीएम ने नागौर में यंू किया जनता से भावनात्मक जुड़ाव बनाने का प्रयास

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो