scriptबांका पट्टी को लेकर मुख्यमंत्री के बारे में क्या बोल गए केन्द्रीय मंत्री चौधरी | CM vasundhara Raje Awtar as Bhagirath for Banka Patti of Nagaur | Patrika News
नागौर

बांका पट्टी को लेकर मुख्यमंत्री के बारे में क्या बोल गए केन्द्रीय मंत्री चौधरी

राजस्थान के जायल में मंगलवार को मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने किया नहरी पेयजल परियोजना का शुभारम्भ…

नागौरMay 01, 2018 / 09:23 pm

Dharmendra gaur

cm visit in sikar

CM Raje in jayal Of Nagaur

नागौर. जायल में मंगलवार को आयोजित नहरी पेयजल परियोजना शुभारम्भ समारोह में केन्द्रीय मंत्री सीआर चौधरी ने कहा कि जायल और नागौर जिले के कई क्षेत्रों में पानी में फ्लोराइड की अधिक मात्रा के कारण लोगों के घुटने टेढ़े हो जाते थे। इसी कारण इस क्षेत्र को ‘बांका-पट्टीÓ के रूप में जाना जाता था। मुख्यमंत्री राजे बांका-पट्टी तक हिमालय का मीठा पानी लाकर हमारे लिए भगीरथ बन गई हैं। जलदाय मंत्री सुरेन्द्र गोयल ने कहा कि मुख्यमंत्री ने राजस्थान की जल समस्या के स्थायी समाधान के लिए बड़े स्तर पर प्रयास किए हैं।
मुख्यमंत्री ने दिल खोलकर दिया
इस अवसर पर जायल विधायक डॉ. मंजू बाघमार ने कहा कि आज दिन जायल के लिए ऐतिहासिक है। प्रदेश की मुख्यमंत्री हिमालय का अमृत लेकर आई है और जायल की जनता ने विकास के लिए जो भी मांगा मुख्यमंत्री ने दिल खोलकर दिया है। जायल में मूलभूत विकास के नए आयाम स्थापित हुए हंै। विधायक ने अपने भाषण में जायल में विकास के लिए किए गए प्रयासों पर फोकस रखा। विधायक की सादगी की मुख्यमंत्री भी कायल हो गई। जायल में नहरी पानी पहुंचाने पर विधायक ने मुख्यमंत्री राजे का धन्यवाद ज्ञापित किया।
इन्होंने भी किया संबोधित
इस दौरान केन्द्रीय मंत्री सीआर चौधरी, पीएचईडी मंत्री सुरेन्द्र गोयल, माटी एवं कला बोर्ड अध्यक्ष हरीश कुमावत, जायल विधायक डॉ.मंजु बाघमार, नागौर विधायक हबीबुर्रहमान, मेड़ता विधायक सुखाराम नेतडिय़ा, परबतसर विधायक मानसिंह किनसरिया, भाजपा प्रदेश कोषाध्यक्ष रामकुमार भूतड़ा, भाजपा प्रदेश मंत्री सरोज प्रजापत,भाजपा नेता भंवरसिंह रेवंत समेत अन्य ने भी विचार व्यक्त किए। मुख्यमंत्री जायल से पहले निकटवर्ती कठौती पहुंची व चोयल परिवार को सांत्वना दी। उधर, दोपहर बाद डीडवाना में पानी के डेम समेत विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण व उद्घाटन करने के बाद मुख्यमंत्री ने बलदेवराम मिर्धा स्टेडियम में सभा को संबोधित किया। इसके बाद मुख्यमंत्री राजे ने बटन दबाकर हैडवक्र्स पर परियोजना का शुभारंभ किया।

Home / Nagaur / बांका पट्टी को लेकर मुख्यमंत्री के बारे में क्या बोल गए केन्द्रीय मंत्री चौधरी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो