scriptरसायन रहित पोषण वाटिका लगाने पर दिया बल | Emphasis given on setting up chemical free nutrition garden | Patrika News
नागौर

रसायन रहित पोषण वाटिका लगाने पर दिया बल

Nagaur. अठियासन स्थित कृषि विज्ञान केन्द्र में शुक्रवार को पोषण वाटिका महाअभियान एवं वृक्षारोपण’’ पर सीधा प्रसारण इफको के समन्वय से किया गया

नागौरSep 18, 2021 / 12:05 am

Sharad Shukla

Emphasis given on setting up chemical free nutrition garden

Nagaur. Giving information about the nutritional garden on Friday at the Krishi Vigyan Kendra located at Athiyasan, agricultural scientists

नागौर. अठियासन स्थित कृषि विज्ञान केन्द्र में शुक्रवार को पोषण वाटिका महाअभियान एवं वृक्षारोपण’’ पर सीधा प्रसारण इफको के समन्वय से किया गया। इसमें ें मुख्य अतिथि आईसीडीएस नागौर के सीडीपीओ दुर्गा सिंह, उदावत थे। अध्यक्षता केन्द्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष,गोपीचन्द सिंह ने की। विशिष्ट अतिथि नाबार्ड के मोहित चौधरी, नाबार्ड, इफ्को के सुनिल यादव, टीम लीडर प्रशांत रंगा, अम्बुजा सीमेंट फाउण्डेशन के टीम लीडर पूनमचन्द टाक, व्याख्याता भोपाल सिंह थे। विज्ञान केन्द्र के अध्यक्ष गोपीचंद ने मानव स्वास्थ्य हेतु आवश्यक पोषण के महत्व को समझाने के साथ ही वृक्षों से मिलने वाले फायदों के बारे में बताया। इफ्को सुनिल यादव ने जैविक खेती की जानकारी दी। टीम लीडर प्रशांत रंगा ने मिट्टी की उपजाऊ क्षमता को सुधारने हेतु गोबर की खाद एवं केंचुआ खाद को खेतों में उपयोग करने के बारे में बताया। मोहित चौधरी ने घर पर रसायन रहित सब्जियों का उपयोग करने पर बल दिया। सीडीपीओ दुर्गासिंह उदावत ने पोषण थाली के बारे में जानकारी दी। प्रसार शिक्षा की विषय वस्तु विशेषज्ञ निधि ने संचालन किया। इस दौरान आंगनबाड़ी केन्द्र की महिलाओं एवं किसानों सहित कुल 100 जनों को सब्जियों के बीजों की किट एवं पोषण युक्त पौधों का वितरण किया गया। इसमें शस्य विशेषज्ञ हरिराम चौधरी, सुजानमल, पुष्पा कुमावत, जयदेव एवं जितेन्द्र चौधरी आदि मौजूद थे।

विधिक जागरुकता शिविर में मिली कानूनों की जानकारी
नागौर. ग्राम पंचायत चैनार एवं ताऊसर में शुक्रवार को राजस्थान विधिक सेवा प्राधिकरण के तहत विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया। ताल्लुका विधिक सेवा समिति की सचिव भाग्श्री मीणा ने बताया कि अधिवक्ता ओमप्रकाश पुरोहित ने इसमें बाल विवाह रोकथाम अभियान के े तहत गांवो ं में बढ़ रहे बाल विवाह को रोकने के संदर्भ में जानकारियां दी। इस प्रकार के प्रकरण होने पर संबंधित कार्यालयों में इसकी सूचना दिए जाने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान न्यायिक कर्मचारी चन्द्रप्रकाश कच्छावा, ग्राम प ंचायत चैनार के सरपंच योगेन्द्र, करण हुडा, रामनरेश भाटी, भंवरलाल, अश्विनी टाक, शिवराम, दिनेश प्रजापत, जयकिशन आदि उपस्थित थे। इसी क्रम में ग्राम पंचायत बिरलोका एवं ग्राम पंचायत फिड़ौद में भी हेल्प डेस्क लगाकर आमजन को विधिक जानकारियां दिए जाने के साथ ही सरकारी संचालित योजनाओं के बारे में बिंदुवत समझाया।
इसी प्रकार ग्राम प ंचायत, बिरला ेका में श्री हनुमान राम व ग्राम प ंचायत, फिड ़ौद में श्री शिवराज, पैरा लीगल वॉलेन्टियर ने हेल्प डेस्क लगाकर आमजन को कानूनी जानकारी दी, वृद्धावस्था पेंशन स्कीम एव ं नालसा की जन कल्याणकारी योजनाआ ें स े आम जन को अवगत करवाया।
अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद को गोसेवा के लिए वाहन भेंट
नागौर. अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद को एमडीएच ग्रुप की ओर से शुक्रवार को गोसेवा रथ संचालन के लिए एक टेक्सी वाहन भेंट किया गया। इसका महंत जानकीदास ने अर्चन करने के साथ शुभारंभ किया। उल्लेखनीय है कि परिषद की ओर से गोसेवा के लिए पिछले कई सालों से घरों से गुड़, चारा इत्यादि एकत्रित कर इनको निराश्रिम गो तक पहुंचाया जाता है। इस दौरान चंद्रप्रकाश अग्रवाल,माणकचंद डागा,बंशीधर टाक, दिनेश माली,गगन गहलोत, पिंटू शर्मा,सुनील सोनी आदि मौजूद थे।

 

Home / Nagaur / रसायन रहित पोषण वाटिका लगाने पर दिया बल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो