scriptनागौर में चुनावी सभा के दौरान गहलोत ने राम मंदिर मामले में कही ये बात.. | Gehlot attacked on bjp in Ram temple case | Patrika News
नागौर

नागौर में चुनावी सभा के दौरान गहलोत ने राम मंदिर मामले में कही ये बात..

https://www.patrika.com/rajasthan-news/

नागौरNov 25, 2018 / 08:51 pm

abdul bari

मकराना (नागौर).
भाजपा सरकार अपने पांच साल के कार्यकाल में पूरी तरह विफल रही है। विकास की जगह भ्रष्टाचार का बोलबाल रहा है। प्रदेश में ठप पड़ी कानून व्यवस्था तथा बलात्कार व चोरी जैसे बढ़ते अपराधों से परेशान जनता ने भाजपा को विदाई देने का मानस बना लिया है। यह बात रविवार को पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मंगलाना रोड पर आयोजित चुनावी सभा में कही। उन्होंने वसुंधरा राजे द्वारा निकाली गई गौरव यात्रा को भाजपा सरकार की विदाई यात्रा बताया। गहलोत ने गत दिनों रोजगार के अभाव में चार युवकों द्वारा सामूहिक आत्महत्या करने को सरकार की विफलता का उदाहरण बताया। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में बजरी व खनन माफियाओं का बोलबाला है। बजरी माफियाओं के कारण सामान्य आय वालों के लिए तो घर बनाना तक मुश्किल हो गया है।
गहलोत ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने अच्छे दिन आने की बात कही, लेकिन वह दूर तक नजर नही आ रहें। नोटबंदी से व्यापार पूरी तरह से ठप हो गया। प्रधानमंत्री मोदी राहुल व सोनिया गांधी के बारे में क्या कहते है उसे भूल कर उनकी जात पर बोली गई बात को लेकर हल्ला कर रहे हैं।
भाजपा को राम मंदिर से कोई लेना देना नहीं
इस दौरान गहलोत ने राम मंदिर पर भी अपनी बात रखी उन्होंने कहा कि अब जनता पूरी तरह समझ गई है। भाजपा को राम मंदिर से कोई लेना देना नहीं। मात्र वोटों के लिए चुनावों के समय राम मंदिर याद आता है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव मोहन प्रकाश ने कहा कि भाजपा शासन में किसान को अपनी फसल की आधी कीमत भी नहीं मिल रही है। सभा को पूर्व सांसद ज्योति मिर्धा ने भी संबोधित किया।

Home / Nagaur / नागौर में चुनावी सभा के दौरान गहलोत ने राम मंदिर मामले में कही ये बात..

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो