तीन स्तर पर होगी परीक्षाएं
समतुल्यता परीक्षा तीन स्तर पर होगी। सर्वप्रथम ‘ए’ स्तर की परीक्षा कक्षा तीन के समकक्ष होगी। इसे पास करने के बाद संबंधित अभ्यर्थी बी स्तर की परीक्षा में बैठ सकेंगे, जो कक्षा पांचवी के समतुल्य होगी। इसके बाद तीसरी सी स्तर की परीक्षा कक्षा आठवीं के लिए होगी। इसके बाद पढ़ाई जारी रखने वाले अभ्यर्थी किसी भी बोर्ड से नियमित या ओपन बोर्ड के माध्यम से दसवीं की परीक्षा दे सकेगा। ए एवं बी स्तर पर हिन्दी पर्यावरण, गणित, बेसिक कम्प्यूटर, व्यवसायिक शिक्षा सहित पांच विषयों एवं सी स्तर में पांच विषयों सहित विज्ञान विषय को अलग से जोड़ा गया है।