scriptमरते दम तक निभाया इक दूजे का साथ | husband and wife dead together | Patrika News
नागौर

मरते दम तक निभाया इक दूजे का साथ

पति-पत्नी की एक ही रात को मृत्यु, साथ उठी दोनों की अर्थी

नागौरApr 22, 2021 / 11:38 am

Rudresh Sharma

पति-पत्नी की एकसाथ उठी अर्थी

जसवंतगढ. कस्बे के मूलाराम प्रजापत और उनकी पत्नी शांति देवी, जिनकी एक साथ मृत्यु हो गई।

जसवंतगढ़ (नागौर ). मरते दम तक साथ निभाने के वादों के बारे में तो हमने बहुत सुना है, लेकिन सामान्य परिस्थितियों में ऐसा होता नहीं है। नागौर जिले के जसवंतगढ़ में बुधवार को ऐसा एक वाकया हुआ तो खबर क्षेत्र में हर किसी की जुबान पर थी।

हुआ यूं कि कस्बे में मंगलवार को रात्रि को बुजुर्ग दम्पती की एक साथ मृत्यु हो गई। बुधवार को दोनों की अंतिम यात्रा एक साथ निकाली गई। पति व पत्नी के अटूट बन्धन के इस संयोग के बारे में जिसने भी सुना, वह हथप्रभ रह गया।
जानकारी के अनुसार जसवंतगढ़ कस्बे के मूलाराम प्रजापत (85) व उनकी पत्नी शांति देवी (75) की मंगलवार रात को एक साथ मृत्यु हो गई। उनके पुत्र रामावतार प्रजापत ने बताया कि पिता पिछले करीब डेढ साल से लकवाग्रस्त थे। जबकि मां भी पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ थी। दोनों पति-पत्नी का मंगलवार को रात्रि में करीब दो बजे लगभग एक ही समय स्वर्गवास हो गया। इसकी खबर सुबह ग्रामीणों को लगी तो सभी चौंक गए। बाद में दोनों की अंतिम यात्रा एक साथ निकाली गई व साथ ही अंतिम संस्कार किया गया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो