scriptप्रदेश में सर्वाधिक ग्वार की आवक मेड़ता मंडी में, मूंग से भी आगे निकला | In the state, maximum guar arrival in Merta Mandi, surpassed moong | Patrika News
नागौर

प्रदेश में सर्वाधिक ग्वार की आवक मेड़ता मंडी में, मूंग से भी आगे निकला

मूंग व जीरा प्रधान मंडी में रोजाना 6 से 7 हजार क्विंटल पहुंच रहा ग्वार

नागौरOct 26, 2021 / 05:33 pm

Suresh Vyas

मेड़ता सिटी. कृषि उपज मंडी में लगी ग्वार की ढेरिया।

मेड़ता सिटी. कृषि उपज मंडी में लगी ग्वार की ढेरिया।

मेड़ता सिटी. वर्तमान में ग्वार की आवक में मेड़ता मंडी प्रदेश में टॉप पर है। मूंग और जीरा की सर्वाधिक आवक के लिए पहचान रखने वाली मेड़ता कृषि उपज मंडी में वर्तमान समय में ग्वार की सबसे ज्यादा आवक हो रही है। रोजाना 6 से 7 हजार क्विंटल ग्वार पहुंच रहा है, जो कि वर्तमान में प्रदेश में सबसे अधिक है। मेड़ता उद्योग एवं व्यापार संघ के अध्यक्ष हस्तीमल डोसी ने बताया कि मंडी में वर्तमान में ग्वार की आवक सबसे ज्यादा है। उन्होंने बताया कि बीते 3 से 4 सालों में विशिष्ठ श्रेणी की मेड़ता कृषि उपज मंडी में ग्वार की आवक बढ़ी है। इसका एक कारण यह भी है कि बीते दो-तीन वर्षों में जिले में ग्वार की बुवाई का हेक्टेयर भी बढ़ा है। कृषि विभाग के अनुसार मेड़ता कृषि कलस्टर में इस बार 70 हजार हेक्टेयर में ग्वार की बुवाई हुई है, जो पिछले साल के मुकाबले 15 प्रतिशत ज्यादा है। मेड़ता मंडी में बीते चार दिनों से ग्वार की आवक रोजाना 5 हजार क्विंटल से अधिक हो रही है।
20 दिनों में 51 हजार बोरी ग्वार की आवक
कृषि उपज मंडी में इस सीजन ग्वार की आवक 6 अक्टूबर से शुरू हुई। 6 अक्टूबर से 25 अक्टूबर तक के इन 20 दिनों में मंडी में 51000 क्विंटल ग्वार की आवक हो चुकी है। जबकि इन 20 दिनों में 5 दिन अवकाश होने की वजह से मंडी में ढेरी बोली नहीं लगी थी। यानी महज 15 दिनों में मंडी में 50 हजार से अधिक बोरी ग्वार की आवक हुई है। 22 अक्टूबर को 5048, 23 अक्टूबर को 6726 और 25 अक्टूबर को तो सर्वाधिक 7820 क्विंटल ग्वार की आवक हुई है।

Home / Nagaur / प्रदेश में सर्वाधिक ग्वार की आवक मेड़ता मंडी में, मूंग से भी आगे निकला

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो