scriptमीरा की निकली रजत रेवाड़ी शोभायात्रा | Meera's Rajat Rewari procession | Patrika News
नागौर

मीरा की निकली रजत रेवाड़ी शोभायात्रा

मीरा महोत्सव 2019 का समापन, आर्यवीर दल सदस्यों ने दिखाए हैरतंगेज करतब

नागौरAug 14, 2019 / 11:53 am

Sandeep Pandey

shobha yatra

meera

मेड़ता सिटी. मेड़ता उपखंड मुख्यालय पर स्थित चारभुजा मंदिर में 515वें महोत्सव के तहत 7 दिवसीय धार्मिक, सामाजिक व सांस्कृतिक कार्यक्रमों का नगर सेठ चारभुजा और भक्त शिरोमणी मीराबाई की रजत रेवाड़ी शोभायात्रा के साथ समापन हुआ। इस दौरान आर्यवीर दल के जवानों ने हैरतंगेज करतब दिखाए।
मीरा एवं चारभुजा मंदिर में सायं 5 बजे रजत रेवाड़ी में बिराजे ठाकुरजी तथा मीरा की पूजा-अर्चना की गई। रजत रेवाड़ी चारभुजा मंदिर से रवाना होकर हलवाई गली, सब्जी मण्डी, माणक चौक, कपड़ा बाजार, सारड़ा बाजार, गांच्छा बाजार, पदम कुमार मोहल्ला, घाणा मार्केट, गांधी चौक होते हुए पुन: चारभुजा मंदिर पहुंची। जहां महाआरती के साथ मीरा महोत्सव संपन्न हुआ। शोभायात्रा के आगे आर्यवीर दल के जवानों ने एक से बढ़कर एक हैरंतगेज करतब दिखाए। रजत रेवाड़ी में बिराजे ठाकुरजी और मीरा की शोभायात्रा का लोगों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत करते हुए दर्शन किए। कानून व्यवस्था बनाए रखने को लेकर पुलिस जाब्ता तैनात रहा। एसडीएम काशीराम चौहान, सोनू चितारा, मीरा महोत्सव समित अध्यक्ष विक्रम शर्मा, उपाध्यक्ष रवि कमेडिय़ा, पूर्व पालिकाध्यक्ष अनिल दिवाकर, नन्दकुमार अग्रवाल, श्यामसुंदर सोमाणी, नवरतनमल सिंघवी, देवकिशन पंवार, नवरतनमल पंवार, विमलेश व्यास, बीके सागर व्यास, रामकुंवार जांगिड़, सुनील जाखड़, नन्दाराम मेहरिया, महेन्द्र शर्मा, कैलाश गौड़, प्रेमप्रकाश रुणवाल, लालाराम नायक सहित पदाधिकारी मौजूद रहे।
शाही जामा मस्जिद से 101 किलो गुलाब की वर्षा

शहर की शाही जामा मस्जिद के सामने नगरपालिका अध्यक्ष रुस्तम प्रिंस के अगुवाई में मुस्लिम समाज की ओर से समिति पदाधिकारियों का इस्तकबाल किया गया। जामा मस्जिद के उपर से 101 किलो गुलाब के फूलों की वर्षा कर मुस्लिम समाज के युवाओं ने रजत रेवाड़ी शोभायात्रा का स्वागत किया। हारुन रिजवी, इंसाफ मोयल, शौकत भाटी, रफीक आजाद, जुबैर प्रिंस, अफजल आजाद, रियाजुद्दीन, बाबूभाई साइकिल, हाजी सरदार सहित मुस्लिम समाज के लोग मौजूद रहे।
दी आहुतियां

मेड़ता सिटी.
मीरा महोत्सव 2019 के चारभुजा मंदिर में हुए वार्षिक हवन में मंगलवार को यजमानों ने आहुतियां दी। महोत्सव समापन पर चारभुजा मंदिर स्थित यज्ञशाला में वार्षिक हवन के तहत सुबह सवा 11 बजे पंडित जगदीशप्रसाद शर्मा, शांतिप्रकाश, पंडित लक्ष्मीनारायण, पं. नन्दकिशोर व्यास, राकेश व्यास, संपतराज शर्मा, मनीष व्यास के सान्निध्य में मुख्य यजमान ने गणपति, नवगृह, मातृका, ब्रह्मा, वरुण, चारभुजा एवं मीरा सहित देवी-देवताओं की पूजा-अर्चना की। मुख्य यजमान जगदीश नारायण शर्मा, नवलकिशोर शर्मा, विशाल शर्मा, विकास शर्मा, नरेन्द्र शर्मा जोधपुर, बुद्धिधर शर्मा, धनराज शर्मा बीकानेर सहित यजमानों ने हवन में आहुतियां दी। यजमान शर्मा ने परिवार सहित रजत रेवाड़ी में विराजे नगर सेठ चारभुजा तथा भक्त शिरोमणी मीरा की शोभायात्रा निकाले जाने से पूर्व पंडित तथा मंदिर पूजारियों के सान्निध्य में पूजा-अर्चना की। मंदिर पुजारी शंकरलाल शर्मा सहित महोत्सव पदाधिकारी मौजूद रहे।

Home / Nagaur / मीरा की निकली रजत रेवाड़ी शोभायात्रा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो