नागौर

केन्द्रीय राज्य मंत्री ने देश में फिर से मोदी सरकार लाने के लिए दिया ये मंत्र

https://www.patrika.com/rajasthan-news/

नागौरJan 15, 2019 / 04:28 pm

Nidhi Mishra

minister C R Choudhary statement

जायल/ नागौर। भाजपा का कार्यकर्ता सम्मेलन मंगलवार को माहेश्वरी भवन जायल में हुआ आयोजित। केन्द्रीय राज्य मंत्री सी आर चौधरी ने कहा कि देश में फिर से मोदी सरकार लाने के लिये कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर भाजपा के पक्ष में मतदान करना है। इस मौके पर उन्होंने केन्द्र सरकार की उपलब्धियों को गिनाया। साथ ही क्षेत्र में करवाए गए विकास कार्यों की जानकारी आमजन तक पहुंचाने का भी आग्रह किया।
 

READ MORE: ललित मोदी से जुड़े रहे नागौर जिला क्रिकेट संघ को लेकर बड़ी खबर

 

लोकसभा क्षेत्र प्रभारी पुखराज पहाड़िया, भाजपा जिलाध्यक्ष रमाकान्त शर्मा, पूर्व विधायक डॉ. मंजू बाघमार, पूर्व जिलाध्यक्ष रामचन्द्र उत्ता, भाजयूमो जिलाध्यक्ष लक्ष्मी नारायण मुण्डेल सहित पार्टी पदाधिकारियों ने संगठन की कार्यप्रणाली, केन्द्र सरकार की जन हितैषी विकास योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने का आग्रह किया गया। बैठक में आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर आपसी मतभेद भुलाकर कमल के फूल को प्रत्याशी मानते हुए मतदान का आग्रह किया गया।

Home / Nagaur / केन्द्रीय राज्य मंत्री ने देश में फिर से मोदी सरकार लाने के लिए दिया ये मंत्र

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.