scriptनाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी मध्यप्रदेश से गिरफ्तार | Minor arrested for raping Madhya Pradesh | Patrika News
नागौर

नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी मध्यप्रदेश से गिरफ्तार

https://www.patrika.com/nagaur-news/

नागौरOct 28, 2018 / 07:39 pm

Ravindra Mishra

rape

nagaur collage news

पुलिस ने मध्यप्रदेश के मौका पिपलिया ग्राम से किया गिरफ्तार

मेड़ता रोड. थानाक्षेत्र के खेडूली गांव में एक नाबालिग बालिका से चार माह तक दुष्कर्म करने के फरार आरोपी का पुलिस ने बीस दिन बाद मध्यप्रदेश के मौका पिपलिया ग्राम से गिरफ्तार किया है। आरोपी से पुलिस की पूछताछ जारी है।
पुलिस के अनुसार खेडूली निवासी एक व्यक्ति ने 10 अक्टूबर को रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि कि वह ऊंटगाड़ा चलाकर अपने परिवार का पालन पोषण करता है। उसकी पत्नी मानसिक विक्षिप्त है। इसका नाजायज फायदा उठाकर आरोपी खेडूली निवासी रामचन्द्र जाट उसकी चौदह वर्षीय नाबालिग पुत्री के साथ करीब तीन चार माह से दुष्कर्म कर रहा है। फोन पर जान से मारने की धमकियां देता है। इसमें गांव की एक नाबालिग बालिका भी उसका सहयोग कर रही है। पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी।

थानाधिकारी पूरण मल मीणा ने बताया कि हैडकांस्टेबल जगदीश सिंह मीणा, कांस्टेबल चंदाराम व कैलाश की एक टीम मध्यप्रदेश के देवास जिले के बागड़ी थानाक्षेत्र के मौका पिपलिया ग्राम पहुंची। वहां से आरोपी खेडूली निवासी रामचन्द्र जाट (22) को गिरफ्तार किया। आरोपी घटना का मुकदमा दर्ज होने के बाद मध्यप्रदेश चला गया। जहां अपने मित्र के यहां पर ट्रेक्टर चलाने का काम करने लगा। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने सहयोगी नाबालिग बालिका के खिलाफ भी मामला दर्ज किया है। पुलिस उसे अभी हिरासत में नहीं लिया है।

Home / Nagaur / नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी मध्यप्रदेश से गिरफ्तार

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो