scriptभाणजी को मासी ले गई अपने साथ, फिर हुआ ऐसा कि मच गया हड़कम्प.. | Minor Girl Kidnapped in Sidhlas of kuchera police station of nagaur | Patrika News
नागौर

भाणजी को मासी ले गई अपने साथ, फिर हुआ ऐसा कि मच गया हड़कम्प..

नालाबिग लड़की के अपहरण की सूचना से रेण व कुचेरा पुलिस की परेड करवा दी, साथ में पढने वाली उसकी बहन ने घर वालों को अपहरण की जानकारी दी।

नागौरDec 09, 2017 / 02:36 pm

Dharmendra gaur

Nagaur crime news

minor girl kidnapped in nagaur

नागौर. नालाबिग लड़की के अपहरण की सूचना से रेण व कुचेरा पुलिस की परेड करवा दी। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि वास्तव में लड़की का अपहरण हुआ था या उसके रिश्तेदार उसे उसकी मर्जी से ले जा रहे थे। जानकारी के अनुसार ङ्क्षसधलास में स्कूल से लौटते समय एक महिला व कुछ अन्य लोगों ने लड़की का अपहरण कर उसे टैम्पो में ले गए। साथ में पढने वाली उसकी बहन ने घर वालों को अपहरण की जानकारी दी।
परिजनों में मचा हड़कम्प
इसके बाद परिजनों से रेण व बुटाटी में रहने वाले परिचित को फोन कर वारदात के बारे में जानकारी दी। परिचित की सूचना पर रेण पुलिस ने टैम्पो को रुकवाकर लोगों को हिरासत में ले लिया। अपहरण की सूचना से परिजनों में हड़कम्प मच गया। बताया जा रहा है कि रिश्ते में मौसी लगने वाली महिला उसकी बहन के कहने पर लड़की को ले जा रही थी वहीं उसके परिजनों का आरोप था कि उसका अपहरण हो गया। सूत्रों के अनुसार लड़की की ननिहाल महाराष्ट्र में है और गत दिनों उसकी मां पीहर गई थी।
समझाइश से बनी बात
रेण पुलिस ने कुचेरा पुलिस को सूचना दी और पुलिस लड़की को लेकर आ गई। हालांकि लड़की के परिजनों से एफआईआर भी दर्ज करवानी चाही लेकिन बाद में आपसी मामला होने पर प्रकरण दर्ज नहीं करवाया। बताया जा रहा है कि लड़की ने अपनी मां को फोन किया था। इसके बाद उसकी मां ने यहां रहने वाली अपनी बहन को लड़की को ले जाने के लिए कहा। सूत्रोंं के अनुसार लड़की की मां महाराष्ट्र से कल कुचेरा पहुंचेगी। उसके बाद आगे की कार्रवाई होगी। अपहरण की सूचना से पुलिस की अच्छी खासी परेड शहर में चर्चा का विषय रही।
अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष बने गोदारा
जिला अधिवक्ता संघ के चुनाव शुक्रवार को हुए। निर्वाचन अधिकारी लालाराम ज्याणी की मौजूदगी में वर्ष 2018 के लिए संघ की कार्यकारिणी की घोषणा की गई। जिसमें सर्व सम्मति से अधिवक्ता भंवरलाल गोदारा को अध्यक्ष, एडवोकेट हरदेवराम को सचिव पद पर चुना गया। अधिवक्ता संघ की कार्यकारिणी में गंभीरसिंह राठौड़ उपाध्यक्ष, संदीप जैन सह सचिव, माधोसिंह कोषाध्यक्ष, पवन श्रीमाली पुस्तकालयाध्यक्ष बनाया गया। भीकमचन्द शर्मा, भंवरलाल पोटलिया, राधेश्याम सांगवा, भंवरलाल खुडख़ुडिय़ा, नजहत परवीन, महेन्द्रसिंह, मुकेश चौधरी, अशोक पण्डित को कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किया गया।

Home / Nagaur / भाणजी को मासी ले गई अपने साथ, फिर हुआ ऐसा कि मच गया हड़कम्प..

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो