scriptखूबसूरत कश्मीर में विवाद नेहरू की देन, धारा 370 का हटना देश के लिए ऐतिहासिक दिन – बेनीवाल | MP Hanuman beniwal speek on article 370 in Lok Sabha | Patrika News

खूबसूरत कश्मीर में विवाद नेहरू की देन, धारा 370 का हटना देश के लिए ऐतिहासिक दिन – बेनीवाल

locationनागौरPublished: Aug 07, 2019 11:41:06 am

Submitted by:

shyam choudhary

MP Hanuman beniwal speek on article 370 in Lok Sabha सांसद हनुमान बेनीवाल का जोशीला भाषण, अन्दाज देखकर हंसी नहीं रोक पाए गृह मंत्री अमित शाह

Hanuman Beniwal Urges Union Govt To Open Sports University In State

नागौर सांसद बेनीवाल ने की राजस्थान में खेल विश्वविद्यालय खोलने की मांग

MP hanuman beniwal speek on article 370 in Lok Sabha नागौर. नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने लोकसभा में धारा 370 व 35ए को हटाने के लिए लाए गए विधेयक की चर्चा पर कश्मीर मसले पर बोलते हुए कश्मीर विवाद के लिए पूर्व प्रधानमंत्री नेहरू को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने सदन में कहा कि 50 सालों से देश की जनता इस मांग को पूरा करने के लिए सरकारों की तरफ देख रही थी, लेकिन कांग्रेस की सरकार ने खूबसूरत कश्मीर में सिवाय आंतकवाद के कुछ नहीं पनपाया।
सांसद ने कहा धार्मिक और पर्यटन की दृष्टि से जम्मू-कश्मीर का बड़ा महत्व है। उन्होंने कहा घाटी को आंतक के साये से बाहर लाने के लिए अब पाक अधिकृत कश्मीर भी हिंदुस्तान के कब्जे में लिया जाएगा, क्योंकि हमारे गृह मंत्री अमित शाह जो कहते हैं, वो करके दिखाते हैं।
देश की जनता ने दोनों हाथ उठाकर मोदी के निर्णय का सम्मान किया
सांसद ने सदन में कहा कि जो निर्णय कल राज्य सभा और लोक सभा में देश की सरकार ने लिया, उसको लेकर देश की जनता ने दोनों हाथ उठाकर सम्मान किया है। सांसद ने सदन में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का स्मरण करते हुए कहा कि करगिल की जंग में जो जवाब पाकिस्तान को दिया, उसकी बदौलत आज कश्मीर हमारे हिस्से में है। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर की तत्कालीन सरकारों ने आंतक के मददगारों को पनाह दी, जिसके कारण जंग हुई। जम्मू-कश्मीर में आंतकियों के कैम्प खोल दिए गए, लेकिन जिस तरह अमित शाह ने अलगाववादी नेताओं की सुरक्षा हटाई, उससे आंतकवादी सोचने पर मजबूर हो गए। उन्होंने बिल का समर्थन देते हुए कहा कि राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी देश के प्रधानमंत्री और गृह मंत्री को इस ऐतिहासिक बिल के लिए धन्यवाद देती है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो