scriptनागौर भाजपा ने शुरू की विधानसभा चुनाव 2018 की तैयारियां | Nagaur BJP gear up for assembly election 2018 in Rajasthan | Patrika News
नागौर

नागौर भाजपा ने शुरू की विधानसभा चुनाव 2018 की तैयारियां

नागौर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आगामी 2018 में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी है।

नागौरAug 19, 2017 / 10:39 pm

Nagaur News

Bjp meeting in nagaur

-बूथ विस्तारकों को बूथ जीतने का संकल्प
नागौर. पूर्णकालिक विस्तारकों के सम्भाग प्रभारी विजय आचार्य की उपस्थिति में शनिवार को जिला मुख्यालय पर नागौर शहर जिला के पूर्णकालिक विस्तारकों की बैठक रखी गई। भाजपा शहर जिलाध्यक्ष रामचन्द्र उत्ता की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में विस्तारकों व कार्यकर्ताओं को आगामी चुनाव में अपना बूथ जीतने का संकल्प दिलाते हुए किट देकर रवाना किया गया।
बूथ जीते तो विजय पक्की
जिलाध्यक्ष उत्ता ने कहा कि अपने बूथ पर हमारी पकड़ मजबूत होनी चाहिए। जिसने बूथ को जीत लिया, उसने चुनाव जीत लिया। इसलिए प्रयास रहे कि हमारा बूथ हर हाल में मजबूत हो। उत्ता ने विस्तारकों व कार्यकर्ताओं से बूथ जीतो चुनाव जीतो का नारा देते हुए कहा कि हमें अभी से आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू कर देनी चाहिए। सभी विस्तारक व कार्यकर्ता अपने-अपने बूथ पर लोगों से सम्पर्क कर पार्टी से जोडऩे का काम करें।
ये भी रहे उपस्थित
बैठक में पूर्णकालिक विस्तारक नागौर से संजय जांगिड़, डेगाना से गिरधर पुरोहित, जायल से गोविंद शर्मा, नोरतनमल सिंघवी, भंवरसिंह रेंवत, पाबूराम ज्याणी, गोविंद सोनी, अजीतसिंह भाटी, सुरेश ललवानी, रमेश कांकाणी, मनोज कांकरिया, नरेन्द्र गहलोत, जयप्रकाश भट्टड़, जीतमल संगम, सुरेश चारण, लीलम तोलावत, माणक दरक, कैलाश गौड़, कमल सैन, अशोक प्रजापत, रमेश दाधीच, रामप्रकाश जांगिड़, श्रीकृष्ण उपाध्याय, ओमप्रकाश भादू, कानसिंंह शेखावत समेत अन्य उपस्थित थे।
भाजयुमो की कार्यकारिणी का विस्तार
भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा (भाजयुमो) जोधियासी मंडल के अध्यक्ष दयाल राम मूण्ड ने मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष अशोक सैनी व जिलाध्यक्ष नटवर व्यास के निर्देशानुसार शनिवार को मंडल कार्यकारिणी की घोषणा की। मूण्ड ने विज्ञप्ति जारी कर बताया कि सुरेश धुंधवाल, राजेन्द्र सारण, करणसिंह, हीराराम भाम्बू, मुकेश पंचारिया को उपाध्यक्ष, भंवरलाल ईनाणिया व रामेश्वरलाल मेघवाल को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, रामस्वरूप विश्नोई को महामंत्री व थानाराम सिंवर को कोषाध्यक्ष बनाया गया है।

सांचोरा बने प्रवक्ता
इसी प्रकार श्रवणलाल सुथार को सह कोषाध्यक्ष, हरिप्रसाद सांचोरा को प्रवक्ता, राजाराम विश्नोई विधि सलाहकार, सहदेव व पप्पूराम भादू को सूचना प्रसार व सोशल मीडिया प्रभारी, अविनाश लेघा को संगठन मंत्री,राजेश टांडी को मीडिया प्रभारी श्यामनाथ सिद्ध व ओमप्रकाश जाखड़ को कार्यालय मंत्री की जिम्मेदारी दी गई है। सहीराम, छेलूसिंह, ओमप्रकाश, बजरंग सिंह, ताजूराम, डूंगरराम व देवीसिंह को मंत्री,तिलाराम व भागीरथ को सह मंत्री बनाया गया है।

Home / Nagaur / नागौर भाजपा ने शुरू की विधानसभा चुनाव 2018 की तैयारियां

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो