scriptVideo : गणतंत्र दिवस पर महिला जवानों के करतब देखकर दंग रह गए दर्शक, आप भी देखिए वीडियो | Performance of women soldiers on Republic Day in Nagaur | Patrika News
नागौर

Video : गणतंत्र दिवस पर महिला जवानों के करतब देखकर दंग रह गए दर्शक, आप भी देखिए वीडियो

देश के 72वें गणतंत्र दिवस पर जिला स्टेडियम में आयोजित हुआ जिला स्तरीय समारोह- जिला कलक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी ने किया ध्वजारोहण

नागौरJan 27, 2021 / 11:19 am

shyam choudhary

Performance of women soldiers on Republic Day in Nagaur

Viewers were stunned by the performance of women soldiers on Republic Day

नागौर. सर्द हवाओं के चलते ठिठुरन के साथ शुरू हुआ मंगलवार का दिन देश में गणतंत्र की स्थापना की यादों को संजोते हुए इसकी मूल भावना को अक्षुण्ण बनाए रखने तथा देश को एकता और अखण्डता के धागे में बांधे रखने के संकल्प के साथ पूर्ण हुआ। भोर से सुबह हुई तो सूर्यदेव ने भी रश्मियां बिखेरनी शुरू कर दी और धीरे-धीरे ठिठुरन गुलाबी सर्दी में तब्दील हो गई एवं मौसम की इसी फिजां के बीच नागौर के जिला स्टेडियम में देश के 72वें गणतंत्र दिवस का जिला स्तरीय समारोह उत्साह व उमंग के साथ मनाया गया।
जिला स्तरीय गणतंत्र दिसव में पुलिस विभाग की महिला जवानों ने आत्मरक्षा के साथ हैरतअंगेज करबत दिखाकर स्टेडियम में मौजूद दर्शकों को दंग कर दिया। हाड़ी रानी यूनिट की महिला जवानों ने आग के बीच संगमरमर की टाइल्स तोडकऱ सभी को अचंभित कर दिया।
लोकगीतों व सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन
राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिला स्टेडियम में आयोजित जिला स्तरीय समारोह में लोक कलाकार मेघराज व उनके समूह नेे म्हारे घणो सुहाणो लागे जी म्हारो राजस्थान…लोकगीत प्रस्तुत किया। वहीं रेणु सोनी व उनके समूह ने केसरिया बालम आवो नी… व सत्यपाल सांदू ने धोरा वालां देश जाग रे…राजस्थानी लोकगीत प्रस्तुत किया। कार्यक्रम संयोजन मो. शरीफ छींपा व अर्चना चौहान ने किया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो