scriptदुष्कर्म के बाद नाबालिग हुई गर्भवती | pregnant after rape | Patrika News
नागौर

दुष्कर्म के बाद नाबालिग हुई गर्भवती

गोटन। कस्बे की एक नाबालिग लडक़ी के साथ दो माह पूर्व दुष्कर्म करने और उसके गर्भवती होने पर पुलिस ने एक युवक के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज किया है।

नागौरMay 24, 2019 / 07:43 pm

Ravindra Mishra

Rape

Rape

थानाधिकारी गजराज के अनुसार जोधपुर के एक निजी चिकित्सालय में भर्ती पीडि़ता ने गुरुवार को पुलिस को दिए पर्चा बयान में बताया कि उसकी उम्र १४ वर्ष है। करीब दो महीने पहले उसकी मां घर की छत पर सो रही थी। वह नीचे कमरे में सो रही थी। इस दौरान गोटन निवासी महेन्द्र पुत्र फरसाराम जाट आया और उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। तबीयत बिगडऩे पर उसे जोधपुर के एक निजी चिकित्सालय में दिखाया गया। वहां पता चला कि उसके पेट में दो माह का गर्भ है। पीडि़ता के बयान के आधार पर शुक्रवार को पुलिस ने आरोपी महेन्द्र के खिलाफ बलात्कार व पॉक्सो एक्ट की धारा ३ व ४ में मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
धू-धू कर जली कार

गोटन। कस्बे के हरसोलाव मार्ग पर शुक्रवार को एक कार में अचानक आग लगने से कार जलकर नष्ट हो गई। समय रहते कार में सवार सभी चार लोग उतर गए। इससे बड़ा हादसा टल गया। थानाधिकारी गजराज के अनुसार शुक्रवार सुबह दस बजे के करीब भटनोखा निवासी चैनसिंह पुत्र भैरुसिंह राजपुरोहित परिवार की दो महिला व एक बच्ची के साथ कार में अपने गांव से गोटन चिकित्सालय आ रहा था। हरसोलाव तिराहे के समीप कार के पिछले हिस्से में अचानक आग लगने की जानकारी मिलते ही चैनसिंह ने सभी को जल्द ही कार से उतार दिया। सूचना पर पुलिस ने तुरंत जेके सीमेन्ट फैक्ट्री से दमकल मंगवाई और आग को काबू में किया।

Home / Nagaur / दुष्कर्म के बाद नाबालिग हुई गर्भवती

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो