scriptबेटे-बहू के स्वागत की थी तैयारी, दोनों कफन में लिपटकर पहुंचे | Preparations were made to welcome the son and daughter-in-law, both ar | Patrika News
नागौर

बेटे-बहू के स्वागत की थी तैयारी, दोनों कफन में लिपटकर पहुंचे

– जायल के कठौती मोड़ पर रात को हुआ सड़क हादसा, नव दम्पती की दर्दनाक मौत
– शादी के बाद पहली बार ससुराल से विदा होकर आपने घर फलोदी जा रहे थे दम्पती
– कार में सवार दुल्हन का छोटा भाई गम्भीर घायल

नागौरFeb 20, 2023 / 11:13 pm

Ravindra Mishra

 बेटे-बहू के स्वागत की थी तैयारी, दोनों कफन में लिपटकर पहुंचे

जायल के कठौती रोड पर दुर्घटना ग्रस्त कार ।

जायल (नागौर). शादी के बाद पहली बार पत्नी को पीहर से विदा करवाकर अपने घर ले जा रहे तीस वर्षीय किशोर को यह पता नहीं था कि वह अपनी जीवन संगनी किरण के साथ अंतिम सफर पर है।
फलोदी निवासी किशोर पुत्र गोरधन राम पंवार और नीमकाथाना निवासी किरण (30) पुत्री लक्ष्मणराम 5 दिन पहले ही विवाह बंधन में बंधे थे। अभी दम्पती के हाथों की मेहंदी का रंग भी फीका नहीं पड़ा कि काल का साया ऐसा पड़ा, दोनों की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई। हादसा रविवार रात नागौर जिले के जायल कस्बे में कठौती मोड पर हुआ। इस हादसे में किरण का छोटा भाई कृष्ण कुमार (22) गम्भीर घायल हो गया, जिसका नागौर के जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।
जायल सीआई हरीश सांखला ने बताया कि सोमवार को पोस्टमार्टम कर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिए है। दुर्घटना के कारणों का फिलहाल खुलासा नहीं हुआ है। घायल के बयान के बाद ही वस्तुस्थिति का पता चल सकेगा।
पांच दिन पहले ही हुई शादी
किशोर व किरण 15 फरवरी को विवाह बंधन में बंधे थे। शादी के बाद किशोर ससुराल से दूसरी बार पत्नी किरण को विदा करवाने आया था। रविवार को ससुराल पक्ष ने बेटी दामाद को सीख देकर हंसी-खुशी घर से विदा किया था। किशोर छोटे साले कृष्णकुमार और पत्नी किरण को लेकर शाम सवा पांच बजे कार में नीमका थाना से फलोदी के लिए रवाना हुआ था। कार किशोर चला रहा था। रात को कठौती मोड पर अज्ञात वाहन ने उनकी कार को चपेट में ले लिया। हादसा इतना भीषण था कि कार चकनाचूर हो गई। हादसे में किरण व किशोरी की मौके पर ही मौत हो गई।
दाेनों के स्वागत की तैयारी में थे

दुर्घटना की सूचना मिलते ही फलोदी व नीमकाथाना स्थित दोनों घरों में मातम छा गया। शादी के बाद वर व वधुपक्ष वाले बहन बेटियों को सीख देने, शादी का हिसाब किताब भी नहीं कर पाए कि दूल्हा -दुल्हन के शव घर पहुंच गए। लम्बे समय से शादी के सपने संजो रहे परिवार में बेटे व बहू का शव देखकर परिजनों की चीख निकल गई। वे दाेनों के स्वागत की तैयारी में थे।
https://www.dailymotion.com/embed/video/x8igy4h
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो