scriptबारिश नहीं होने से मुरझाने लगी फसलें | Rotten crops without rain | Patrika News
नागौर

बारिश नहीं होने से मुरझाने लगी फसलें

अच्छी बारिश के लम्बे होते इंतजार से अन्नदाता परेशान

नागौरJul 15, 2019 / 06:41 pm

Suresh Vyas

Chousla News

Chousla news

चौसला. सावन मास की शुरूआत हो गई है, लेकिन गर्मी से तपती प्यासी फसलों पर मेघ मेहरबान नहीं हो रहे हैं। बारिश की राह ताकते-ताकते दिन पर दिन गुजरते जा रहे हैं। अच्छी बारिश के लम्बे होते इंतजार से अन्नदाता परेशान है। चौसला क्षेत्र में आठ-दस दिन पहले हुई मानसून की अच्छी बारिश के चलते अधिकतर खेतों में किसानों ने बुआई कर दी है, लेकिन उसके बाद बारिश का इंतजार में अन्नदाता आसमान की ओर टकटकी लगा कर देख रहे है। जिन किसानों ने अब तक बुआई नहीं की वे भी आसमान से रहमत बरसाने का बेसब्री से इंतजार कर रहे है। अब तो किसानों के साथ आम आदमी भी आसमान में बादल छाने की बाट जो रहे है। गत तीन दिन से सुबह-सुबह आसमान में बादल जरूर छा रहे है, लेकिन बरसते नहीं है। तेज गर्मी ओर उमस बढऩे से दम तोड़ती फसलों के लिए पर्याप्त बारिश अभी तक नहीं हुई है। झमाझम बारिश का इंतजार लंबा होता जा रहा है। लूणवां के किसानों से मिली जानकारी के अनुसार खारड़े में अधिकांश खेतों में फसलें मुरझाने लगी है।इंद्रदेव से प्रार्थना- चौसला सहित आस-पास के इलाकों में पर्याप्त बारिश नहीं होने से किसानों के माथे पर चिंता की लकीरे साफ नजर आ रही है। किसानों के साथ आमजन अच्छी बारिश के लिए भगवान इंद्रदेव से दुआ और प्रार्थना कर रहे है। कई किसान बारिश के लिए टोटके भी कर रहे है। देरी से बुआई की गई फसलें बारिश नहीं होने से प्रभावित होने लगी है। किसान भंवरलाल व कानाराम ने बताया कि खेती मानसून का जुआ है। किसान अपनी और से महंगे भाव का बीज लाकर बुआई करते है। फिर मानसून पर ही निर्भर है। अब तो सब लोग झमाझम बारिश के इंतजार में रात-दिन भगवान से प्रार्थना कर रहे है। कि हे भगवान बरसो।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो