scriptदो महीने में दूसरी बार उतरा तिरंगा | Second tricolor landed in two months | Patrika News
नागौर

दो महीने में दूसरी बार उतरा तिरंगा

नागौर. सौ फीट ऊंचाई पर दो महीने पहले लगा तिरंगा दूसरी बार उतर गया। इस बार भी झण्डा फटने की वजह से उतारा गया है।

नागौरMar 26, 2020 / 12:04 pm

Sandeep Pandey

पोल

सौ फीट ऊंचाई पर दो महीने पहले लगा तिरंगा दूसरी बार उतर गया।

नागौर. सौ फीट ऊंचाई पर दो महीने पहले लगा तिरंगा दूसरी बार उतर गया। इस बार भी झण्डा फटने की वजह से उतारा गया है। रेलवे स्टेशन के बाहर सौ फीट ऊंचे पोल पर यह तिरंगा 25 जनवरी को लगाया गया था।कुछ दिनों तक तो तिरंगा खूब फहरा। लोगों का आकर्षण भी बना रहा। 22 फरवरी को तत्कालीन स्टेशन अधीक्षक रामसिंह बैरवा को यह फटा हुआ दिखा तो इसे तुरंत उतरवा दिया। नए झण्डे की कवायद हुई तो करीब बीस दिन बाद यह फिर आ गया और फहराया गया। अभी कुछ ही दिन हुए थे कि यह फिर फट गया। बुधवार को रेलवे विभाग के कर्मचारियों ने इसे उतरवाया। जानकार सूत्रों का कहना है कि हवा का तेज चलना अथवा लगाए जाने में तकनीकी गड़बड़ी की वजह से ऐसा हुआ है। फिर नए तिरंगे के लिए लिखा जाएगा। गौरतलब है कि विशेष रोशनी के बीच लगाया गया यह तिरंगा सौ फीट की ऊंचाई पर कई स्टेशन पर लगाया जा चुका है।

Home / Nagaur / दो महीने में दूसरी बार उतरा तिरंगा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो