script‘धन को अर्थ समझने वालों का जीवन ही व्यर्थ’ | Shree Ram katha In padu kalla | Patrika News

‘धन को अर्थ समझने वालों का जीवन ही व्यर्थ’

locationनागौरPublished: Jun 08, 2019 06:16:02 pm

Submitted by:

Anuj Chhangani

कंवरियाट में कलश यात्रा के साथ श्रीराम कथा का शुरू

Padu kalla News

पादूकलां- कंवरियाट में श्रीराम कथा के शुभारंभ पर सिर पर कलश लिए हुए कलश यात्रा में शामिल महिलाएं।

पादूकलां. कथा वाचक कनकेश्वरी देवी ने कहा कि श्रीराम कथा सभी वर्गों के कल्याण की बात कहती है। मानव मात्र जीव मात्र का उद्धार करने वाली राम कथा है। वे शनिवार को कंवरियाट स्थित मरुधर मुनीश्वर गौशाला राम धाम में श्रीराम कथा प्रवचन कर रही थी। उन्होंने कहा कि श्रीराम कथा कई अर्थों से भरी है, लेकिन लोग केवल धन को ही अर्थ समझते है। धन को अर्थ समझने वालों का जीवन ही व्यर्थ हो जाता है। राम कथा में निश्चियात्मक ज्ञान है। जीव मात्र का मंगल करने वाली यह कथा है। उन्होंने कहा कि जो कार्य करना है उसे सफल करने के लिए व्यक्ति में विनम्रता होना जरूरी है। जो व्यक्ति विनम्र नहीं है सहज नहीं है उसकी उन्नति से पड़ौसी भी जलते हैं। आपके अन्दर विनम्रता है तो आपकी उन्नति में वे सहायक होते हैं। श्री राम कथा के शुभारंभ से पहले चारभुजा मंदिर से महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर मंगल गीत गाते हुए डीजे की धुन पर कलश यात्रा शुरू हुई जो राम धाम कथा स्थल पहुंची। कलश यात्रा के दौरान महिलाओं का हुजूम उमड़ पड़ा। मुख्य यजमान अग्रवाल गु्रप के कैलाशचंद अग्रवाल व कृष्णगोपाल शर्मा ने पूजा अर्चना की। कथा के दौरान सजीव झाकिंयंा भी सजाई गई। कथा सुनने के लिए आसपास गांवों से पहुंचे श्रद्धालु संगीतमय कथा के दौरान भाव विभोर होकर नाचने लगे। इस दौरान संत भगवानदास, राजाराम पुष्कर, श्यामदास नागौर, सनमुखराम रियांबड़ी, जडाऊकलां सरपंच नीतू सोनी, मनोज सोनी, जितेन्द्र शेखावत, अशोक पारीक सहित कई श्रद्धालु उपस्थित थे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो