scriptडांटा तो नाबालिग पुत्र ने गुस्से में आकर की सौतेली मां की हत्या | son murder his mother in kuchamancity | Patrika News

डांटा तो नाबालिग पुत्र ने गुस्से में आकर की सौतेली मां की हत्या

locationनागौरPublished: Oct 20, 2021 02:31:16 pm

Submitted by:

Kamlesh Sharma

पन्द्रह साल के किशोर ने देर रात घर में सो रही अपनी सौतेली मां की गले में चाकू घोंपकर हत्या कर दी। मां ने उसे डांट दिया था। इसके बाद उसने रात करीब एक बजे बाद मां के गले में चाकू घोंप दिया।

son murder his mother in kuchamancity

पन्द्रह साल के किशोर ने देर रात घर में सो रही अपनी सौतेली मां की गले में चाकू घोंपकर हत्या कर दी। मां ने उसे डांट दिया था। इसके बाद उसने रात करीब एक बजे बाद मां के गले में चाकू घोंप दिया।

कुचानमनसिटी (नागौर)। पन्द्रह साल के किशोर ने देर रात घर में सो रही अपनी सौतेली मां की गले में चाकू घोंपकर हत्या कर दी। मां ने उसे डांट दिया था। इसके बाद उसने रात करीब एक बजे बाद मां के गले में चाकू घोंप दिया। जब वह तड़ती तो उसने एक के बाद एक कई वार किए। पुलिस के अनुसार दाय वाली कोठी निवासी ताराचंद कुमावत की पत्न सरोज (38) का खून से सना शव मिला। घटना की जानकारी मंगलवार सुबह 5 बजे तब मिली, जब ताराचंद दिल्ली से घट लौटा। ताराचंद ने दरवाजा खोला तो उसकी पत्नी खून से सनी बिस्तर पर थी। इस मामले में ताराचंद ने पत्नी की हत्या के मामले में रिपोर्ट पेश की तो पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु की। प्रथम दष्टया घर में से ही किसी के हत्या में लिप्त होने की आशंका हुई तो पुलिस ने सभी परिजनों से पूछताछ की। इस मामले में नाबालिग किशोर द्वारा हत्या का मामला सामने आया।
दो दिन से दिल्ली में था ताराचंद
मृतका के पति ताराचंद कुमावत की शहर में गोल प्याऊ के पास फैंसी सामान की दुकान है। दीपावली पर्व पर फैंसी स्टोर के सामान की खरीदारी के लिए वह दिल्ली गया हुआ था। इस दौरान घस में सुनीता अपने दोनों बच्चों के साथ थी। जब ताराचंद सुबह लौटा तो पत्नी का शव देखकर उसके पैरों तले जमीन खिसक गई।
मामले की जांच की जा रही हैं। नाबालिग की ओर से हत्या करना सामने आया है। अब नाबालिग को निरुद्ध कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
धर्मवीर जानू, पुलिस उपाधीक्षक, कुचामन

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो