जानकारी के अनुसार डेह निवासी मनोज प्रजापत (30) पुत्र तिलोकराम भवाद गांव से अपने ननिहाल कुचेरा की तरफ जा रहा था। इस दौरान अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे की जानकारी मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे। राहगीरों ने भी मदद का प्रयास किया पर युवक की जान नहीं बचाई जा सकी। युवक रोजगार के लिए बाहरी राज्य में रहता है। इन दिनों अपने गांव डेह आया हुआ था। वह कथा में शामिल होने ननिहाल जा रहा था। सूचना मिलते ही उसका भाई तथा ननिहाल से लोग मूंडवा पहुंचे।
पिकअप की टक्कर से बाइक सवार घायल
लाडनूं. गांव कसुम्बी से लाडनूं की ओर जाने वाले मार्ग पर सडक़ दुर्घटना में एक युवक घायल हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि तेज गति व लापरवाही से आ रही पिकअप गाड़ी ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। घायल को जयपुर किया गया है। समाचार लिखे जाने तक उसकी पहचान नहीं हो पाई थी।