scriptसंस्थान करेंगे जरूरतमंदों की सेवा, सामग्री रवाना | The institute will serve the needy, the material departs | Patrika News
नागौर

संस्थान करेंगे जरूरतमंदों की सेवा, सामग्री रवाना

मंगलमय सेवा संस्थान व संत शिरोमणि लिखमीदास महाराज स्मारक विकास संस्थान अमरपुरा के संयुक्त तत्वावधान में

नागौरMar 26, 2020 / 03:01 pm

Jitesh kumar Rawal

संस्थान करेंगे जरूरतमंदों की सेवा, सामग्री रवाना

नागौर. जरूरतमंदों के लिए राहत सामग्री ले जाते कार्यकर्ता।

नागौर. मंगलमय सेवा संस्थान व संत शिरोमणि लिखमीदास महाराज स्मारक विकास संस्थान अमरपुरा के संयुक्त तत्वावधान में जरूरतमंदों की सेवा की जाएगी। इन संस्थानों की ओर से जिला मुख्यालय पर सेवा व सहयोग कार्य किया जाएगा।संस्थान के कमल भाटी के अनुसार कोरोना की स्थिति को देखते हुए गरीब व असहाय परिवारों को निशुल्क खाद्य सामग्री वितरित करने की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई है। सेवा व सहयोग कार्य दोनों संस्थानों की ओर से प्रशासन के साथ समन्वय बनाए रखते हुए किए जाएंगे। अमरपुरा संस्थान अध्यक्ष राजेन्द्र गहलोत की ओर से जिला कलक्टर के साथ दूरभाष पर संपर्क किया गया तथा उनसे इस संबंध में स्वीकृति मांगी। अनुमति मिलने के बाद गरीब व पिछड़ी बस्तियों में निशुल्क खाद्य सामग्री के लिए वाहन रवाना किए गए।
कोई भी भूखा न रहे

लॉक डाउन के कारण घर में बंद कोई भी भूखा न रहे इसलिए स्वयंसेवी संस्थाए आगे आ रही है। लोगों को खाद्य सामग्री पहुंचाई जा रही है।

सेवा कार्य में जुटे कार्यकर्ता
शहर के कुछ लोग स्वस्तर पर ही सेवा कार्य में जुटे हुए हैं। कोरोना वारियर्स के लिए आसपास के लोग आगे आ रहे हैं। इनको समय-समय पर चाय पिलाने व नाश्ता करवाने के लिए भी कई लोग आगे आए हैं। इस तरह के कार्यकर्ता घर में चाय बनाकर कर्मचारियों को मुहैया करवा रहे हैं, ताकि वे ड्यूटी पर मुस्तैद रहे।

Home / Nagaur / संस्थान करेंगे जरूरतमंदों की सेवा, सामग्री रवाना

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो