scriptजमीन विवाद पर दो गुट भिड़े | Two factions on ground dispute | Patrika News
नागौर

जमीन विवाद पर दो गुट भिड़े

चार घायल, एक की हालत गंभीर

नागौरJun 25, 2019 / 06:44 pm

Anuj Chhangani

riyanbadi news

जमीन विवाद पर दो गुट भिड़े

रियांबड़ी. समीप ग्राम सैंसड़ा में मंगलवार दोपहर जमीन विवाद को लेकर हुए दो पक्षों में मारपीट के दौरान चार जने घायल हो गए। इनमें से एक की हालत गंभीर है। खून से लथपथ घायल आशाराम को रियांबड़ी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में पहुंचाया गया। आशाराम को प्राथमिक उपचार के बाद अजमेर जेएलएन रैफर किया। इस मारपीट की घटना में कुल तीन घायलों को अजमेर रैफर किया गया।

वहीं अन्य घायल को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। सूत्रों के अनुसार सैंसड़ा में खेत की जमीन पर चल रहे पुराने विवाद के चलते दो गुट भिड़ गए। इस विवाद के दौरान एक पक्ष ने आशाराम पुत्र भोलाराम निवासी झड़ाऊ कलां के साथ मारपीट की। इस दौरान सिर में गहरी चोट आने से आशाराम गंभीर रूप से घायल हो गया। खून से लथपथ आशाराम को परिजनों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रियांबड़ी पहुंचाया।

यहां डॉ.एस.एस.दिवाकर ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे अजमेर जेएलएन रेफर किया। इस मामले की सूचना मिलते ही हैड कांस्टेबल सुखाराम खोजा घटना स्थल पर पहुंचे। घटना स्थल के मौका मुआयना के बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचकर जांच पड़ताल व घायलों के बयान दर्ज किए। हैड कांस्टेबल सुखाराम खोजा ने बताया कि मारपीट की इस घटना में दूसरे पक्ष में घायल हुई शारदा, जीताराम जाट व दिनेश पुत्र जीताराम जाट को प्राथमिक उपचार के पश्चात अजमेर रेफर किया गया। समाचार लिखे जाने तक दोनों पक्षों की ओर से प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई।

Home / Nagaur / जमीन विवाद पर दो गुट भिड़े

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो