scriptतेज रफ्तार दौड़ते वाहन साथ ले गए दो जिंदगी | Two speeding vehicles took two lives | Patrika News
नागौर

तेज रफ्तार दौड़ते वाहन साथ ले गए दो जिंदगी

नागौर/रोल. थाने के समीप पेट्रोल पम्प पर गुरुवार दोपहर में कार पलटने से मासूम की मौत हो गई, जबकि उसकी मां गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल को जेएलएन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे में कार सवार दो अन्य भी घायल हुए हैं।

नागौरApr 16, 2021 / 12:16 am

Ravindra Mishra

nagaur

road_accident

-रोल के पास कार पलटने से ढाई माह के मासूम की मौत
-परबतसर के पास जीप पलटी, महिला की मौत
-दोनों दुर्घटनाओं में छह घायल

-मासूम के माता-पिता और दादी घायल


रोल.पुलिस के अनुसार हादसा दोपहर के बाद का है। कार जायल की तरफ से आ रही थी। अशोक (35), उसकी पत्नी सरिता (30), उसकी मां आईचुकी देवी और ढाई महीने का मासूम खेतु कार में सवार थे। अशोक कार चला रहा था। ये मूलत: नोखा बीकानेर के रहने वाले थे और मकराना से वापस लौट रहे थे। रोल थाने के पास पेट्रोल पंप पर गाड़ी पलटी खा गई। बताया जाता है कि सामने से आ रही गाड़ी से बचने के चक्कर में यह हादसा हुआ। कार पलटते ही वहां चीख-पुकार मच गई। स्थानीय निवासी रज्जूदीसन सिद्दीकी ने अपने वाहन से इन सभी को रोल सामुदायिक केंद्र पहुंचाया। वहां प्राथमिक चिकित्सा के बाद सभी को नागौर के जेएलएन अस्पताल में रेफर कर दिया गया। घायलों को टोल एंबुलेंसकर्मी दातार सिंह गगवाना व चालक मूल सिंह वहां लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने ढाई माह के खेतु को मृत घोषित कर दिया। अशोक की पत्नी सरिता के भी गंभीर चोटें आई। अशोक और उसकी मां आईचुकी देवी मामूली घायल हुईं। सभी खारी स्थित हनुमान मंदिर में फेरी देककर अपने गांव लौट रहे थे।
हनुमानगढ़-किशनगढ़ मेगा हाइवे पर हादसा
परबतसर. हनुमानगढ़-किशनगढ़ मेगा हाइवे पर ग्राम दरडून के पास गुरुवार को जीप पलटने से महिला की मौत हो गई। जबकि तीन अन्य घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार मेगा हाईवे पर ग्राम दरडून के पास अचानक जानवर सामने आ जाने से जीप पलट गई। जिससे जीप में सवार कुचीपला निवासी हुकमाराम पुत्र रामकरण, राधा देवी पत्नी रामकरण, सुमन पत्नी सत्यनारायण एवं कमली घायल हो गए। जिन्हें किसी वाहन से परबतसर चिकित्सालय लाया गया। जहां कमली को मृत घोषित कर दिया। वहीं डॉ.बीरमाराम जांगिड़ एवं डॉ.किशन कटारिया ने घायलों का प्राथमिक उपचार कर हुकमाराम एवं राधा देवी को अजमेर रेफर कर दिया। हालांकि इनके साथ दो छोटे-छोटे बच्चे भी थे। जिनको मामूली चोटें आई। घटना की सूचना मिलने पर पालिकाध्यक्ष ओमप्रकाश सेन, समाजसेवी रेखाराम मुण्डेल भी चिकित्सालय पहुंच गए। जिन्हें 108 एम्बूलेंस चालक खींयाराम बाबल ने अजमेर के जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय पहुंचाया।

Home / Nagaur / तेज रफ्तार दौड़ते वाहन साथ ले गए दो जिंदगी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो