नागौर

स्टेडियम की दीवार ढहने से दो युवकों की दर्दनाक मौत, तीन गंभीर घायल

Stadium wall collapse in Nagaur : स्टेडियम की दीवार ढहने से दो युवकों की दर्दनाक मौत, तीन गंभीर घायल

नागौरJul 22, 2019 / 06:57 pm

anandi lal

नागौर। जिले के परबतसर में सोमवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। इस हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि तीन गंभीर घायल हो गए। हादसा सुभाष स्टेडियम की दीवार ढहने ( stadium wall collapse in Nagaur ) से होना सामने आया है। मलबे में दबने से दो युवक काल का ग्रास बन गए। हालांकि लोगों ने युवकों को बचाने का प्रयास किया लेकिन हादसा दोनों की जान को निगल गया। वहीं तीन जनों के घायल होने की खबर है।
 

 

अचानक गिर पड़ी स्टेडियम की दीवार

जानकारी के अनुसार, परबतसर क्षेत्र के सुभाष स्टेडियम में उस समय चीख पुकार मच गई, जब स्टेडियम की दीवार अचानक भरभराकर गिर पड़ी। हादसे ( accident in Nagaur ) को देख मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने मामले की पुलिस को सूचना दी। सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। दीवार के नीचे दबने से दो जनों की दर्दनाक मौत होना सामने आया है। वहीं तीन युवक गंभीर घायल हो हो गए। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से तीनों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया लेकिन चिकित्सकों ने तीनों को गंभीर हालत में अजमेर रैफर कर दिया है। पांचो युवक सिपाहियों के मोहले के रहने वाले हैं।
 

 

परिवार में पसार मातम, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाला

हादसे की खबर जैसे ही मृतकों के घरों तक पहुंची तो घर में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। एक साथ दो जनों की मौत से पूरे मोहल्ले में सन्नाटा छा गया। माहौल पूरी तरह गमगीन हो गया। लोगों का कहना है कि विधाता को कुछ ओर ही मंजूर था। दोनों युवकों पर दीवर काल बनकर टूट पड़ी और दोनों हादसे का शिकार हो गए।

Home / Nagaur / स्टेडियम की दीवार ढहने से दो युवकों की दर्दनाक मौत, तीन गंभीर घायल

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.