scriptवीर सांवरकर जयंती मनाई | Veer Savarkar celebrates birth anniversary | Patrika News
नागौर

वीर सांवरकर जयंती मनाई

भाजपा कार्यालय में मंगलवार को वीर सांवरकर जयन्ती मनाई

नागौरMay 28, 2019 / 07:33 pm

Anuj Chhangani

Didwana News

Didwana News

डीडवाना. शहर के जिला भाजपा कार्यालय में मंगलवार को वीर सांवरकर जयन्ती जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश मोदी के सानिध्य व मण्डल अध्यक्ष सुभाषचन्द्र गौड़ व युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष सुरेश सैनी की अध्यक्षता में मनाई गई। नगरपालिका पूर्व अध्यक्ष व मुख्य वक्ता सुरेश वर्मा ने कहा कि वीर सावरकर का जन्म 1883 में व निधन 1966 में हुआ। उनकी विद्वता, भारत के इतिहास, उनकी हिन्दू राष्ट्र की कल्पना, अभिनव भारत संस्था की स्थापना, उनकी पुस्तक 1857 की प्रथम स्वतऩ्त्रता संग्राम में देशभक्तों की गीता ही थी। वर्मा ने अण्डमान की सेल्युलर जेल में उनको दिए गए अमानवीय अत्याचार, समुद्र को तैर कर पार करने का साहस तथा अंगेजों द्वारा दो जन्मों का कारावास जैसी घटनाओं के बारे मे बताया। साथ ही कांग्रेस सरकार द्वारा पाठ्य पुस्तक में वीर सावरकर के पाठ के साथ छेड़छाड करने को निन्दनीय बताया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश मोदी ने कहा कि वीर सावरकर कुशल संगठक, उच्च कोटि लेखक, साहित्यकार तथा कवि भी थे। देश से अस्पृश्यता के निवारण हेतु उन्होनें ‘पतित पावन मन्दिर’ के निर्माण के साथ-साथ अनेक उल्लेखनीय कार्य किए। भाजपा नेता महावीर प्रसाद ओझा तथा सुभाषचन्द्र गौड़ ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इस मौके पर सुरेशचन्द्र वर्मा, महावीर प्रसाद ओझा, सुभाषचन्द्र गौड़, राजेन्द्र पटवारी, भंवरलाल पंवार, सुरश सैनी सहित अन्य मौजूद रहे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो