scriptनागौर जिले के देवी मंदिरों में गूंजते रहे मंत्रों के स्वर | Voices of mantras kept echoing in the Devi temples of Nagaur district | Patrika News
नागौर

नागौर जिले के देवी मंदिरों में गूंजते रहे मंत्रों के स्वर

Nagaur patrika latest news.नवरात्रि के पहले दिन रविवार को घरों एवं मंदिरों में शुभ मुहूर्त में घट स्थापना के साथ मां की वैदिक मंत्रों से अर्चना की गईNagaur patrika latest news

नागौरSep 30, 2019 / 12:49 pm

Sharad Shukla

Voices of mantras kept echoing in the Devi temples of Nagaur district

On the first day of Navratri, the mother was worshiped with Vedic mantras on Sunday

Nagaur patrika latest news.नागौर. नवरात्रि के पहले दिन रविवार को घरों एवं मंदिरों में शुभ मुहूर्त में घट स्थापना के साथ मां की वैदिक मंत्रों से अर्चना की गई। शहर में बस स्टैंड स्थित करणी माता मंदिर, बंशीवाला मंदिर के पीछे ब्रह्माणी माता मंदिर, खत्रीपुरा स्थित खाईंकी गली में लक्ष्मी माता मंदिर, ब्रह्मपुरी माता मंदिर मां के प्रथम स्वरूप शैलीपुत्री के रूप में शृंगार में किया गया। देवी मंदिरों एवं घरों में शुभ मुहूर्त में घट स्थापना क साथ पूरे दिन दुर्गा सप्तशती के श्लोकों के स्वर गूंजते रहे। व्रतियों ने पूरे दिन का उपवास रखा। इस दौरान कई जगहों पर शोभायात्रा के साथ मां की प्रतिमा लाकर विधिन-विधान के साथ स्थापित की गई। शोभायात्रा में गूंजते मां के श्लोक से वातावरण धर्ममय बना रहा। मंदिरों में सुबह से पूजन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। सुबह 11 बजे तक देवी मंदिरों में भक्तों की लंबी लाइन नजर आई। देवी मंदिरों के आसपास भी मेला सरीखा माहौल बना रहा रहा। नारियल, चुनरी एवं प्रसादों की दुकान पर भी लोगों की भीड़ रही।

आयुर्वेदि चिकित्सालयों में सरकार लगा रही ताला…!
शोभायात्रा के साथ सडक़ों पर गूंजे देवी के श्लोक
शहर के विभिन्न क्षेत्रों नवरात्र के पहले दिन मां की प्रतिमा के साथ शोभायात्रा निकली। गाजे-बाजे के साथ आवरण में मां की प्रतिमा को लेकर श्रद्धालू देवी माता के भजनों की धुन पर नाचते-गाते चल रहे थे। रविवार को गाजे-बाजे के साथ कलश यात्रा भूतनाथ मंदिर से सुबह आठ बजे निकली। इसमें कलश चल रही महिलाएं धार्मिक परिधानों के रंग रंगी हुई थी। इससे पूरा वातावरण आस्था के रंग रंगा रहा। कलश यात्रा विभिन्न मार्गों से गुजरी। इसके बाद देवी मां की मिट्टी की प्रतिमा स्थापित की जाएगी। इसके बाद विधि-विधान से मां की प्रतिमा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विराजित की गई। इस दौरान उमड़े श्रद्धालुओं ने मां दर्शन कर प्रसाद आदि अर्पित किया। बालिका मित्र मंडल मिश्रावाड़ी की ओर से रविवार को सुबह करीब नौ बजे मूर्ति स्थापना-कलश शोभायात्रा निकली। कलश शोभायात्रा रामपोल से होते हुए मिश्रावाड़ी पहुंची। गाजे-बाजे के साथ निकली शोभायात्रा में गूंजते देवी भजनों पर श्रद्धालू मां का अर्चन करते हुए चल रहे थे। शोभायात्रा के दौरान चल रही कन्याओं को देवी स्वरूप का प्रतीक मानते हुए पुष्पवर्षा की गई। सडक़ों पर पुष्पवर्षा के दौरान गिरते पुष्पा के साथ गंूजते देवी के मधुर भजनों पर श्रद्धालू श्रद्धा से सराबोर रहे। इसके पश्चात विधि-विधान से मां की प्रतिमा मंत्रोच्चार के साथ विराजित कराई गई। दुर्गा सप्तशती पाठ के साथ ही दोपहर में मंगलपाठ किया गया। रविवार की शाम सजी काली माता की झांकी श्रद्धालुओं के आस्था का केन्द्र बनी रही। रात्रि में हुए मंडल की ओर से हुए डांडिया कार्यक्रम में नर्तन मुद्रा में भजनों के गूंजते स्वरों पर मां का अर्चन किया गया।इसमें नम्रता सोनी, राधिका आसोपा, लक्ष्य धनावत, हर्ष सोनी, किशन, महेश शर्मा, नरसी पंवार, निखिल, शुभम, दुर्गेश, माधव, ममता, नुपुर, लवीना, मोनिका, कोमल, गरिमा, खुशबू, डिंपल, गौरवत, तनसुख, योगेश आदि प्रमुख रूप से शामिल थे।Nagaur patrika latest news

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो