scriptभक्तों ने की माता के ब्रह्मचारिणी स्वरूप की पूजा | Worship of the mother's cosmic form | Patrika News
नागौर

भक्तों ने की माता के ब्रह्मचारिणी स्वरूप की पूजा

वरात्र के दौरान गुरुवार को दूसरे दिन भी देवी मंदिरों में माता के मंत्र गूंजते रहे। श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा के द्वितीय स्वरूप ब्रह्मचारिणी की पूजा की

नागौरOct 12, 2018 / 12:33 pm

Sharad Shukla

Nagaur patrika News

Vedic chants of Vedic mantras with the establishment of the urn with t


नागौर. नवरात्र के दौरान गुरुवार को दूसरे दिन भी देवी मंदिरों में माता के मंत्र गूंजते रहे। श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा के द्वितीय स्वरूप ब्रह्मचारिणी की पूजा की। नारियल, चुनरी व प्रसाद चढ़ाकर खुशहाली की कामना की। बस स्टैंड स्थित करणी माता मंदिर, बंशीवाला मंदिर के पीछे ब्रह्माणी माता मंदिर, खत्रीपुरा स्थित खाईंकी गली में लक्ष्मी माता मंदिर, ब्रह्मपुरी माता मंदिर, रियाबड़ी में भवाल माता मंदिर, जायल के गोठ मांगलोद में दधिमती माता मंदिर, परबतसर में किनसरिया माता, डीडवाना के पाढाय माता, मेड़ता रोड में ब्रह्माणी माता मंदिर में माता का शृंगार ब्रह्मचारिणी स्वरूप में किया गया। विभिन्न रंगीन पुष्पों से पर्वत के साथ ब्रह्मचारिणी के रूप रूप को सजाया गया। दर्शन करने के लिए सुबह से ही श्रद्धालु मंदिरों में पहुंचने लगे। लम्बी कतारों में लगकर महिलाओं व एवं पुरुषों दर्शन किए। दुर्गा सप्तशती के पाठ से पूरा माहौल आस्था के रंग में रंगा नजर आया।
लगाई धोक
नागौर. गोठ मांगलोद स्थित दधिमति माता मंदिर में गुुरुवार को नवरात्रि के दूसरे दिन सैकड़ों की तादाद में श्रद्धालु पहुंचे। प्रन्यास के संगठन मंत्री अविनाश जोशी ने बताया कि बगीचा चौक में नवरात्रा स्थापना से प्रारम्भ हुए शतचंडी अनुष्ठान में 14 पंडित पूना निवासी आचार्य श्रीराम जोशी के सानिध्य में सस्वर पाठ जारी है। यह अनुष्ठान सामाजिक एकता, सद्भावना व राष्ट्र की खुशहाली के लिए किया जा रहा है। गुरुवार को रुद्राभिषेक किया गया। मेले की व्यवस्था के संबंध में प्रंयास की बैठक हुई। नि:शुल्क भोजन व्यवस्था, आवास, चिकित्सा व सुरक्षा व्यवस्था सम्बंधी कमेटियां बनाई गई।

Home / Nagaur / भक्तों ने की माता के ब्रह्मचारिणी स्वरूप की पूजा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो