scriptकृष्ण भक्ति में लीन 2100 महिलाएं उतरेंगी सड़क पर | 2100 women engaged in Krishna devotion will descend on the road | Patrika News
नागदा

कृष्ण भक्ति में लीन 2100 महिलाएं उतरेंगी सड़क पर

परमात्मा से केवल सुख नहीं एक दुख भी मांगे ताकि उसका स्मरण बना रहे : आचार्य देवकीनंदनप्रशासन के आदेश का किया सम्मान, आज निकलेगी कलश यात्रा भागवत कथा एवं शतचण्डी यज्ञ का हुआ शुभारंभ

नागदाDec 06, 2019 / 09:00 pm

Kamlesh verma

कृष्ण भक्ति में लीन 2100 महिलाएं उतरेंगी सड़क पर

नागदा। कथा का शुभारंभ पर पूजन करते आयोजक।

नागदा। मनुष्य को अपनी योनी में परमात्मा से केवल सुख की अभिलाषा नहीं बल्कि एक खुद भी मांगना चाहिए। ताकि परमात्मा से उसका स्मरण बना रहे। इंसान के जीवन में किए गए कर्मो का फल उसके परिवार को मिलता है। इसलिए अच्छे कर्म
ही करना चाहिए, जिससे परिवार में हमेशा खुशियां बनी रहें। यह बात वृंदावन धाम के आचार्य देवकीनंदन शरण ने कहीं। वे श्री बाल हनुमान फहाहारी बाबा सामाजिक विकास समिति की अगुवाई में चंबल तट स्थित फलाहारी बाबा आश्रम बाल हनुमान मंदिर पर हो रही भागवत कथा के पहले दिन कथा का सार एवं नारद का संवाद का प्रसंग सुनाते हुए बोल रहे थे। उन्होंने आगे कहा कि धर्म की चेतना एस तरह के आयोजन से ही जागृत होती है। इसलिए हमें ऐसे आयोजन करना चाहिए। कथा शुभारंभ के पूर्व यजमान परिवार एवं आयोजक सुल्तानसिंह शेखावत ने सपत्निक व्यासपीठ का पूजन किया। उसके बाद कथा प्रसंग की शुरुआत हुई। इस दौरान यज्ञ का आयोजन भी हुआ। जिसमें यजमान सहित परिवारों के जोड़ों ने शामिल होकर आहुतियां दी। व्यासपीठ का पूजन मनोहरलाल कांठेड़, जोधसिंह राठौर, राजेंद्र मालपानी आदि ने किया।
इसलिए आज निकलेगी यात्रा
समिति अध्यक्ष मोतीसिंह शेखावत ने बताया कि शुक्रवार को शुभारंभ पर कलश यात्रा निकाली जाना थी। लेकिन प्रशासन के आदेश का सम्मान करते हुए कलश यात्रा को निरस्त करते हुए कथा एवं यज्ञ का शुभारंभ किया गया है। अब कलश यात्रा शनिवार को निकलेगी। जिसका शुभारंभ सुबह 8:30 बजे बिरलाग्राम बड़े गणेश मंदिर से होगा। जो बिरलाग्राम चौराहे, गर्वमेंट
कॉलोनी मेन रोड, रतलाम फाटक होते हुए कथा स्थल पर पहुंचेगी। यहां पहुंचने पर कलश पूजन कर महाआरती की होगी। इसके बाद दोपहर 1 बजे कथा वाचक देवकीनंदन कथा का प्रसंग सुनाएंगे। इस बीच यज्ञ का आयोजन भी होगा। जिसमें पहले दिन शामिल हुए जोड़े आहुतियां देंगे।
महिलाओं को भेंट किए जाएंगे स्टील के कलश
समिति के सरक्षंक एवं आयोजक सुल्तानसिंह शेखावत ने बताया कि शनिवार को निकलने वाली कलश यात्रा में 2100 से अधिक महिलाओं के शामिल होने की संभावना सदस्यों ने जाहीर की है। सभी महिलाओं को समिति की ओर से स्टील के कलश भेंट किए जाएगे। यह कलश उन महिलाओं को मिलेंगे जिन्होनें यात्रा में अपना पंजीयन कराया है। इन कलश में 5 नदियों का जल भरा गया है, जिसके घर में छिड़कने से परिवार में हमेशा खुशहाली बनी रहेगी और आप निरोगी रहेंगे।
इन्होंने की यात्रा में शामिल होने की अपील
कलश यात्रा को सफल बनाने की अपील महिला मंडल की ओर से सीमा मालपानी, आशा पोरवाल, मंजुबाला पोरवाल, मीना गुर्जर, मोना बोडाना, राधा पांचाल, जयश्री पांचाल, विमला चौहान, जया पांडे, ममता गुर्जर, निर्मला शर्मा, आशा जवेरिया, वीरल गुर्जर, सीमा सारस्वत, हेमलता तोमर, मधुबाला भारद्वाज, सीमा ठाकुर, भरत पाटीदार, पंकज नामदेव, रामसिंह शेखावत,
किशन शेखावत, बसंत रघुवंशी, नितिन जैन, सोनू श्रीवास्तव, चेतन नामदेव, दीपक केरवार, राजेंद्र मालपानी आदि ने की है।
निशुल्क बस की रहेगी सुविधा
कलश यात्रा में दूरदराज से पहुंचने वाली महिलाओं की सुविधा के लिए समिति ने निशुल्क बस की व्यवस्था भी रखी है। जिसके चलते बस की सुविधा पाडल्या रोड आर्य गार्डन, कृषि उपज मंडी गेट, महिदपुर नाका इंद्रा चौक सहित बिरलाग्राम के दुर्गापूरा क्षेत्र से रहेगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो