scriptप्रदेश की कानून व्यवस्था के खिलाफ गरजे भाजपाई | BJP needs to fight against law and order | Patrika News
नागदा

प्रदेश की कानून व्यवस्था के खिलाफ गरजे भाजपाई

सीएसपी कार्यालय का घेराव कर सौंपा ज्ञापन

नागदाFeb 25, 2019 / 09:40 pm

Gopal Bajpai

patrika

प्रदेश की कानून व्यवस्था के खिलाफ गरजे भाजपाई

नागदा। प्रदेश में लगातार हो रही वारदात व तीन दिन पूर्व सतना में हुई दो मासूम भाईयों की हत्या से गुस्सांए भाजपा नेताओं ने सोमवार को सीएसपी कार्यालय का घेराव किया। बड़ी संख्या में भाजपा नेता सर्किट हाउस पर दोपहर 3 बजे एकत्रित हुए यहां से रैली के रुप में सीएसपी कार्यालय पहुंचे और ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर भाजपा नेताओं ने एक सभा भी ली। जिसमें बताया गया कि प्रदेश में जब से कांग्रेस की सरकार बनी है। अपराधियों के हौंसले बुंलद होते जा रहे है। मात्र 60 दिनों की इस सरकार में शांति का प्रतिक कहे जाने वाले प्रदेश में आज हत्या,अपहरण और बलात्कार के मामले प्रतिदिन हो रहे है। सतना में एक व्यापारी के दो जुड़ाव बेटे कि हत्या कर दी गई और प्रशासन कुछ नहीं कर सका। भाजपा नेता व पूर्व विधायक दिलीपसिंह शेखावत ने कहा कि गत दिनों ही विधानसभा में गृहमंत्री द्वारा बताया गया कि प्रदेश में दो माह में 410 बलात्कार और 179 हत्याएं दर्ज हुई हैं। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि प्रदेश अपराधों की मंडी बनता जा रहा है। शेखावत ने कहा कि नागदा में भी प्रशासन का डर खत्म हो गया है। गत तीन माह में शहर में कई स्थानों पर चोरियों की बड़ी वारदात हुई। जिसके आरोपी आज-तक नहीं पकड़ाए। दो दिन पूर्व अपराधियों द्वारा सड़क निर्माण करने वाली एक कंपनी के कर्मचारी की हत्या कर दी गई। इसके 25 जनवरी को ग्राम अमलावदिया में भाजपा मंडल महामंत्री की भाभी की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। बदमाशों पर पुलिस का कोई खौफ नहीं है। पूरे शहर में जुआ, सट्टा और नशा का कारोबार फल फूल रहा है और पुलिस प्रशासन कार्रवाई की बजाएं सत्ता पक्ष के ईशारों पर अपराधियों को बचाने का काम कर रही है।
कंजरो में नहीं रहा पुलिस का डर
सभा में भाजपा नेताओं ने कहा कि क्षेत्र में एक बार फिर कंजरों का आंतक बढ़ गया है। पुलिस की निष्क्रियता के चलते क्षेत्र में कंजरों की वारदात बढ़ गई है। कंजरों के आंतक से किसान व ग्रामीण अपने घरों के सामने ट्रैक्टर और अन्य वाहन खड़े नहीं कर पा रहे हैं। पिछले दो माह में एक दर्जन से ज्यादा ट्रैक्टर चोरी हो चुके है। खास बात तो यह है कि कंजर पहले तो चोरी की वारदात को अंजाम देते है और फिर दलाल के माध्यम से चोरी गया माल लौटाने के लिए लोगो से फिरोती मांग रहे है। यहां तक की कंजर अब इतने बेखोफ हो चुके है की जिनके पास भी ट्रैक्टर है उनसे हफ्ता वसूली की खबर अपने दलालों के माध्यम से पहुंचा रहे है और यह सब कुछ पुलिस प्रशासन की सरपरस्ती में हो रहा है।
पूर्व विधायक के घर पर हमला करने वाले आरोपियों की जल्द हो गिरफ्तारी
इस मौके पर भाजपा के नेताओं ने पूर्व विधायक दिलीप शेखावत के घर पर बीयर की बोतल से हमला करने वाले आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। ज्ञापन के माध्यम से भाजपाईयों ने पुलिस प्रशासन को चेतावनी दी है कि अगर 48 घंटे में पुलिस ने आरोपियों को नहीं पकड़ा तो अंजाम बुरा होगा। आंदोलन में जनपद पंचायत अध्यक्ष श्यामूबाई मालवीय, खाचरौद नगरपलिका अध्यक्ष कमलेश अनिल शर्मा, पूर्व विधायक लालसिंह राणावत, भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेश धाकड़, महेश व्यास, संजय मेहता, अशोक मावर, जीवनसिंह आंजना, ओपी गेहलोत, पंकज माखरिया, हरीश रघुवंशी, विजय पोरवाल, आशीष ओरा आदि मौजूद थे।

Home / Nagda / प्रदेश की कानून व्यवस्था के खिलाफ गरजे भाजपाई

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो