scriptनगर पालिका अफसर का नया प्रयोग, सफल रहा तो नहीं होगी आगजनी | Municipality officer's new experiment will not be successful if succes | Patrika News
नागदा

नगर पालिका अफसर का नया प्रयोग, सफल रहा तो नहीं होगी आगजनी

नगर पालिका द्वारा संचालित की जाने वाली फायर बिग्रेड का संचालन अब मंडी थाने से किया जाएगा। कारण नगर पालिका में कार्यरत दमकल कर्मचारियों का शराब के नशे में धूत पाया जाना है।

नागदाDec 13, 2019 / 08:05 pm

Kamlesh verma

नगर पालिका अफसर का नया प्रयोग, सफल रहा तो नहीं होगी आगजनी

नगर पालिका अफसर का नया प्रयोग, सफल रहा तो नहीं होगी आगजनी,नगर पालिका अफसर का नया प्रयोग, सफल रहा तो नहीं होगी आगजनी,नगर पालिका अफसर का नया प्रयोग, सफल रहा तो नहीं होगी आगजनी

मंडी थाने से होगा नागदा फायर ब्रिगेड का संचालन
नागदा। नगर पालिका द्वारा संचालित की जाने वाली फायर बिग्रेड का संचालन अब मंडी थाने से किया जाएगा। कारण नगर पालिका में कार्यरत दमकल कर्मचारियों का शराब के नशे में धूत पाया जाना है। दरअसल सीएमओ सतीश मटसेनिया द्वारा बीते दिनों नगर पालिका फायर स्टेशन का औचक निरीक्षण किया गया था। इस दौरान स्टेशन पर मौजूद 70 फीसदी कर्मचारी शराब के नशे में धूत पाए गए। किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से बचाव के लिए नगर पालिका सीएमओ मटसेनिया द्वारा दकमल को मंडी पुलिस थाने में खड़ा करवाया गया है। सीएमओ का तर्क है कि, स्टेशन पर कर्मचारियों द्वारा प्रतिदिन शराब का सेवन किया जाता है। ऐसे में यदि किसी प्रकार की आगजनि की घटना हो जाए तो उसकी जिम्मेदारी कौन लेगा। मामले को गंभीरता से लेते हुए सीएमओ ने दमकल को पुलिस थाने में खड़ा करवाया है।
औचक निरीक्षण में पाई गई अनियमिता
दरअसल दिल्ली में हुई आगजनि की घटना के बाद स्थानीय नगर पालिका प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया है। ऐसे में किसी भी प्रकार की लापरवाही को नजर अंदाज करते हुए सीएमओ और नगर पालिका के अन्य अफसरों द्वारा नगर पालिका फायर स्टेशन का समय-समय पर निरीक्षण किया जा रहा है। बीते दिनों सीएमओ द्वारा मिर्ची बाजार स्थित पुरानी नगर पालिका फायर स्टेशन का रात्रि के दौरान औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान कर्मचारी अनियिमित दिखाई दिए। मौजूदा स्थिति में कई कर्मचारी ऐसे पाए गए जिन्होंने शराब का सेवन कर रखा था। तत्काल एक्शन लेते हुए सीएमओ ने दमकल को शहर के बीचों बीच और पुलिस की सुरक्षा में थाने पर खड़ा करवा दिया।
थाना ही उचित स्थान
थाने पर दमकल को खड़ा करवाए जाने का सीएमओ का दूसरा उद्देश्य यह भी है कि, किसी भी प्रकार की आगजनि की घटना की सूचना सबसे पहले पुलिस को पहुंचती है। जिसके बाद पुलिस द्वारा लोकेशन ट्रेस कर नगर पालिका फायर स्टेशन को सूचित किया जाता है। दमकल का उचित स्थान मंडी थाना परिसर ही है। सूचना मिलने के तुरंत बाद सही समय पर दमकल मौजूदा स्थिति पर पहुंच सकेगी। साथ ही किसी भी प्रकार की आग को जल्द से जल्द काबू किया जा सकेगा।
इनका कहना-
रात्रि चैकिंग के दौरान नगर पालिका फायर स्टेशन पर ड्यूटी पर मौजूद कर्मचारियों में अनुशासन हीनता पाई गई। कुछ कर्मचारी शराब के नशे में धूत पाए। किसी भी प्रकार की आपात परिस्थिति से निपटने के लिए फायर ब्रिगेड को मंडी थाने पर रखवाया गया है। किसी भी प्रकार की आगजनी की घटना के लिए सबसे पहले सूचना थाने पर ही पहुंचती है।
सतीश मटसेनिया
सीएमओ, नगर पालिका

Home / Nagda / नगर पालिका अफसर का नया प्रयोग, सफल रहा तो नहीं होगी आगजनी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो