आपसी विवाद में आरोपी ने किया हमला
मिली जानकारी के मुताबिक लॉकडाउन में सरकार ने जहां लोगों को घर पर रहने सुरक्षित रहने की सलाह दी है। वहीं घरेलू हिंसा के मामलों में वृद्धि हो रही है उसी प्रकार से अबूझमाड़ इलाके के छोटेडोंगर थानाक्षेत्र अंतर्गत स्थित आमदईघाटी गांव में ऐसा ही एक मामला देखने को मिला जहां रात ११.३० बजे बटालियन मे कुछ जवानों के बीच आपसी विवाद हो गया।
दो जवानों की मौत, एक घायल
विवाद इतना बढ़ गया कि, आरोपी जवान घनश्याम कुरेटी ने अपने साथी रामेश्वर साहू व बिंदेश्वर साहनी पर गोलियों से वार कर दिया जिसके बाद दोनो की मौके पर ही मौत हो गई वहीं लच्छाराम प्रेमी के कमर के उपर गोली लगने से जवान घायल हो गया जिसके बाद उसे बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर किया गया।