scriptद्रोणिका का असर खत्म होते ही तेजी से गिरने लगा पारा, शीतलहर की चेतावनी | Weather Department warns of cold wave in Chhattisgarh | Patrika News
नारायणपुर

द्रोणिका का असर खत्म होते ही तेजी से गिरने लगा पारा, शीतलहर की चेतावनी

द्रोणिका का असर खत्म होते ही मौसम विभाग ने दी शीतलहर की चेतावनी

नारायणपुरJan 30, 2019 / 05:51 pm

Deepak Sahu

जगदलपुर . पिछले सप्ताहभर से पूरे संभाग में छाए बादल मंगलवार को छंट गए और सूरज नजर आया। इन सात दिनों में पूरे संभाग में दो अलग-अलग द्रोणिकाओं का असर देखने को मिला। दक्षिणी मध्यप्रदेश की उपरी हवा में बने दबाव क्षेत्र और इसके बाद दक्षिणी-पूर्वी उत्तरप्रदेश की उपरी हवा में बने दबाव क्षेत्र की वजह से दक्षिणी छत्तीसगढ़ का मौसम प्रभावित हुआ। मंगलवार सुबह द्रोणिका का असर खत्म हो गया। दोपहर 12 बजे के बाद धूप खिल आई। इसके बावजूद दिन में भी मौसम सर्द बना रहा।

रात के तापमान में भी कमी दर्ज की गई। मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक आरके सोरी ने बताया कि फरवरी के शुरुआती सप्ताह तक ठंड बनी रहेगी। इसके बाद रात का पारा चढ़ेगा। इस दौरान दिन का पारा सामान्य से बढ़ता जाएगा। मौसम वैज्ञानिक सोरी ने बताया कि पिछले एक सप्ताह में बने सिस्टम की वजह से शहर में 20 एमएम से ज्यादा बारिश दर्ज की गई है।

मौसम विभाग के अनुसार न्यूनतम तापमानों में प्रदेश के बिलासपुर और दुर्ग संभाग में अत्यधिक गिरावट रही। शेष संभागों में उल्लेखनीय गिरावट रही। बिलासपुर, सरगुजा और दुर्ग संभागों में सामान्य से उल्लेखनीय कम, रायपुर संभाग में सामान्य से कम तथा बस्तर संभाग में सामान्य रहे। प्रदेश में सबसे कम तापमान 5.6 डिग्री पेंड्रारोड में दर्ज किया गया। बुधवार को प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की अति संभावना है।

कहां कितना तापमान

रायपुर – 23.3 – 12.6

माना एयरपोर्ट – 23.3 – 11.5

बिलासपुर – 23.5 – 10.0

पेंड्रारोड – 19.6 – 5.6

अंबिकापुर – 17.8 – 6.6

जगदलपुर – 23.8 – 13.1

दुर्ग – 25.0 – 8.8

राजनांदगांव – 23.0 – 10.0

Home / Narayanpur / द्रोणिका का असर खत्म होते ही तेजी से गिरने लगा पारा, शीतलहर की चेतावनी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो