scriptझमाझम बारिश : सतपुड़ा से सात और तवा से 11 गेटों से छोड़ा जा रहा पानी, दर्जनों गांवों का संपर्क टूटा | 11 Gates of Tawa Dam And 7 Gates of Satpura Dam Open | Patrika News
होशंगाबाद

झमाझम बारिश : सतपुड़ा से सात और तवा से 11 गेटों से छोड़ा जा रहा पानी, दर्जनों गांवों का संपर्क टूटा

बाढ़ के चलते दर्जनों गांवों का संपर्क टूटा

होशंगाबादAug 25, 2019 / 11:46 am

sandeep nayak

झमाझम बारिश : सतपुड़ा से सात और तवा से 11 गेटों से छोड़ा जा रहा पानी, दर्जनों गांवों का संपर्क टूटा

झमाझम बारिश : सतपुड़ा से सात और तवा से 11 गेटों से छोड़ा जा रहा पानी, दर्जनों गांवों का संपर्क टूटा

सारनी/होशंगाबाद। 48 घंटे से जारी तेज बारिश से जलाशयों किनारे रहने वालों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। बीते 24 घंटे में सारनी क्षेत्र में 115 मिलीमीटर बरसात दर्ज की गई है यह बारिश अब तक इस सीजन में सर्वाधिक है। इसी के साथ बरसात का आंकड़ा 1016 मिलीमीटर पर पहुंच गया है। सतपुड़ा डैम में लगातार पानी की रही आवक के कारण रात से इसके तीन गेट खोले गए हैं सुबह इनकी संख्या बढ़ाकर सात कर दी गई है। इस कारण लोनिया पंचायत और पुनर्वास कैंप चोपना पहुँच मार्ग बाढ़ के चलते 30 घंटे से अधिक समय से बंद है। यहां स्थिति यह है कि शिक्षक और बच्चे स्कूल तक नहीं पहुँच पा रहे हैं। वहीं ग्रामीण नदी में बाढ़ के चलते आवागमन नहीं कर पा रहे। बारिश के चलते बिजली गुल रहने और नेटवर्क ठप रहने से लोनिया पंचायत के गांवों में संपर्क तक नहीं हो पा रहा। गौरतलब है कि घोड़ाडोंगरी पंचायत अंतर्गत आने वाली लोनिया पंचायत एक ओर से पहाड़ी और घने जंगल से घिरी है। वहीं तीन ओर से पानी से घिरी है। पंचायत के गांवों में आवागमन का एकमात्र साधन नाव है। बाढ़ के चलते 30 घंटे से नदी में नाव चालन भी बंद है। इधर सतपुड़ा का लेवल मेंटेन करने लगातार डैम के गेट खोले जा रहे हैं। रात में तीन गेट 32-2फ़ीट कि उंचाई पर खोलकर तवा नदी में पानी छोड़ा गया। वहीं सुबह जलस्तर बढऩे पर गेटों की संख्या 7 कर दी गई। इसमे से 5 गेट 5-5 फ़ीट और 2 गेट 2-2 फ़ीट की ऊंचाई पर खुले हैं। सतपुड़ा डैम से प्रति सेकंड 25 हजार कैसे पानी तवा नदी में छोड़ा जा रहा है। जिससे पहुँच मार्ग पर पडऩे वाली नदियां उफान पर है। सतपुड़ा का लेवल 1432 फ़ीट पर मेंटेन किया जा रहा है। क्षमता 1433 फ़ीट है।
यह है जलाशयों की स्थिति
तवा डेम और बरगी डेम के 11-11 गेट खुले हुए हंै। तवा डेम के सात फीट ऊंचाई तक खोले गए गेट से 1 लाख 30 हजार क्यूसिक पानी नर्मदा में छोड़ा जा रहा है। इधर जबलपुर बरगी डेम से 11 गेट में से 9 गेट एक-एक मीटर और 2 गेट 80 सेंटीमीटर खोले गए हैं, जिसमें से 58 हजार 22 क्यूसिक पानी डिस्चार्ज हो रहा है। नर्मदा के सेठानीघाट पर जल स्तर 950 फीट है। तवा डेम का जल स्तर 1163.80 फीट, बरगी डेम का जल स्तर 422.70 मीटर एवं बारना डेम का जल स्तर 346.48 मीटर चल रहा है। यह स्थिति रविवार सुबह साढ़े 11 बजे की है।

Home / Hoshangabad / झमाझम बारिश : सतपुड़ा से सात और तवा से 11 गेटों से छोड़ा जा रहा पानी, दर्जनों गांवों का संपर्क टूटा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो