scriptToday Panchang- जानिए पंचांग के अनुसार कौन सा मुहुर्त है शुभ | 12 october ka Panchang in hindi | Patrika News
होशंगाबाद

Today Panchang- जानिए पंचांग के अनुसार कौन सा मुहुर्त है शुभ

Hoshangabad Panchang..शुभ विक्रम संवत् : 2076, संवत्सर का नाम : परिधावी, शाके संवत् : 1941, हिजरी संवत् : 1441,

होशंगाबादOct 11, 2019 / 08:56 pm

poonam soni

Today Panchang- जानिए पंचांग के अनुसार कौन सा मुहुर्त है शुभ

Today Panchang- जानिए पंचांग के अनुसार कौन सा मुहुर्त है शुभ

होशंगाबाद। शुभ विक्रम संवत् : 2076, संवत्सर का नाम : परिधावी, शाके संवत् : 1941, हिजरी संवत् : 1441, मु.मास : सफर तारीख 11, अयन : दक्षिणायण, ऋतु : शरद ऋतु, मास : आश्विन, पक्ष : शुक्ल पक्ष, 11 अक्टूबर 2019 शुक्रवार
सूर्योदयकालीन लग्न व ग्रह स्थिति
सूर्योदय से रात्रि 10.19 मि. तक जया संज्ञक त्रयोदशी तिथि रहेगी पश्चात रिक्ता संज्ञक चतुर्दशी तिथि लगेगी। त्रयोदशी में कामदेव की पूजा करने से मनुष्य उत्तम भार्या प्राप्त करता है तथा उसकी सभी कामनाएं पूर्ण हो जाती हैं। चतुर्दशी तिथि में भगवान देवदेवेश्वर सदाशिव की पूजा करके मनुष्य समस्त ऐश्वर्यों से समन्वित हो जाता है तथा बहुत से पुत्रों एवं प्रभूत धन से संपन्न हो जाता है।
नक्षत्र
सूर्योदय से अर्धरात्रि 05.08 मि. तक उग्र क्रूर पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र रहेगा पश्चात धु्रव स्थिर उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र लगेगा। मकान, दुकान, छत, कुआं, सड़क और जल संबंधी कार्य पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र में करना शुभ रहता हैं। नए-पुराने वाहनों का क्रय-विक्रय, वाहन के उपयोग, वाहन के संचालन, वाहन से यात्रा करने या सवारी आदि के लिए उत्तराभाद्रपद नक्षत्र शुभ माने गए हैं।
व्रतोत्सव
व्रत/पर्व – प्रदोष व्रत। प्रात: 07.24 मि. पर सूर्य ग्रह चित्रा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे (वाहन-मंडूक)।
चंद्रमा – सूर्योदय से रात्रि 10.26 मि. तक चंद्रमा वायु तत्व की कुंभ राशि में रहेंगे पश्चात जल तत्व की मीन राशि में प्रवेश करेंगे।
पंचक – पंचक जारी रहेंगे।

दिशाशूल- पश्चिम दिशा में। (अगर हो सके तो आज के दिन पश्चिम दिशा में यात्रा को टालना चाहिए)।

राहु काल – प्रात: 10.44.05 से दोप. 12.11.10 तक राहु काल वेला रहेगी। अगर हो सके तो इस समय में शुभ कार्यों को करने से बचना चाहिए।
योग
सूर्योदय से अर्धरात्रि 03.30 मि. तक वृद्धि योग पश्चात धु्रव योग लगेगा। वृद्धि योग के स्वामी सूर्यनारायण माने जाते हैं जबकि धु्रव योग के स्वामी धरती माता मानी गई है।

विशेष योग
दोनों ही योग बेहद शुभ माने जाते हैं। इनमे किए गए कार्य सफल ही होते हंै। वृद्धि योग में नए व्यवसाय की शुरुआत कर सकते हैं जबकि धु्रव योग में संतान से संबंधित समस्त कार्य कर सकते हैं।
आज के मुहूर्त
अनुकूल समय में नामकरण संस्कार करने के लिए शुभ मुहूर्त है।

चौघडिय़ा
चौघडिय़ा के अनुसार समय – प्रात: 06.22 मि. से 10.44 मि. तक क्रमश: चंचल लाभ व अमृत के चौघडिय़ा रहेंगे। दोप. 12.11 मि. से 01.38 मि. तक शुभ का चौघडिय़ा रहेगा एवं दोप. 04.32 मि. से सायं: 05.59 मि. तक चंचल का चौघडिय़ा रहेगा।
आज जन्मे बच्चें
आज जन्म लिए बच्चों के नाम (से, सो, द, दी, दू ) अक्षरों पर रख सकते हैं। आज जन्मे बच्चों का जन्म तांबे के पाए में होगा। सूर्योदय से रात्रि 10.26 मि. तक कुंभ राशि रहेगी पश्चात मीन राशि रहेगी। आज जन्म लिए बच्चे शरीर से कृषकाय होंगे। सामान्यत: इनका भाग्योदय करीब 29 वर्ष की आयु में होगा। ऐसे जातक बड़ी संकल्प शक्ति के होंगे। छोटी सी बात पर भी उद्विग्न होंगे। काम में हमेशा चौकस रहेंगे। कुंभ रात्रि में जन्मे जातक को सरल स्वभाव नहीं छोडऩा चाहिए। मीन राशि में जन्मे जातक को स्पष्टवादी सोच से बचना चाहिए।

Home / Hoshangabad / Today Panchang- जानिए पंचांग के अनुसार कौन सा मुहुर्त है शुभ

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो