scriptसुबह 20 फीट शाम को 10 फीट भी नहीं बचती स्टेशन की सड़क | 20 feet in the morning, 10 feet in the evening, the station road does | Patrika News
नरसिंहपुर

सुबह 20 फीट शाम को 10 फीट भी नहीं बचती स्टेशन की सड़क

पत्रिका एक्सपोज-नगर के मुख्य मार्गों पर आवागमन सुचारू रखने में नगर पालिका और यातायात पुलिस सहित स्थानीय प्रशासन फेल साबित हो रहा है।

नरसिंहपुरFeb 14, 2020 / 09:06 pm

ajay khare

narsinghpur

नगर के मुख्य मार्गों पर आवागमन सुचारू रखने में नगर पालिका और यातायात पुलिस सहित स्थानीय प्रशासन फेल साबित हो रहा है।,नगर के मुख्य मार्गों पर आवागमन सुचारू रखने में नगर पालिका और यातायात पुलिस सहित स्थानीय प्रशासन फेल साबित हो रहा है।,नगर के मुख्य मार्गों पर आवागमन सुचारू रखने में नगर पालिका और यातायात पुलिस सहित स्थानीय प्रशासन फेल साबित हो रहा है।

नरसिंहपुर. नगर के मुख्य मार्गों पर आवागमन सुचारू रखने में नगर पालिका और यातायात पुलिस सहित स्थानीय प्रशासन फेल साबित हो रहा है। नगर के मुख्य स्थान रेलवे स्टेशन पर जहां सबसे ज्यादा लोगों का आवागमन होता है वहां शाम होते ही सड़क अतिक्रमण और सड़क पर पार्किंग की चपेट में आ जाती है। शाम ७ बजे के बाद २० फीट की इस सड़क की चौड़ाई १० फीट भी नहीं बचती। जिससे यहां से गुजरने वाले और स्टेशन आने जाने वालों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
रेलवे स्टेशन पर हर दिन ६ हजार लोगों का आना जाना होता है। इसके अलावा यहां से फोरलेन का रास्ता है जिससे छिंदवाड़ा, सागर, जबलपुर ,सिवनी आदि के लिए गाडिय़ां जाती हैं। स्टेशन के सामने और आसपास शाम होते ही बड़ी संख्या में वाहन सड़क पर खड़े होते हैं। यहां शराब की दुकान होटल और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठान होने की वजह से भीड़ रहती है। सड़क के दोनों आेर कई तरह की दुकानें सज जाती हैं जिससे सड़क संकरी हो जाती है। शाम ७ बजे से लेकर रात १२ बजे तक यहां से आसानी से निकलना बहुत मुश्किल होता है।
————-
वर्जन
स्टेशन के बाहर सड़क पर खड़े होने वाले वाहनों व दुकानें लगाने वालों पर जल्द ही कार्रवाई की जाएगी। यहां आवागमन सुचारू रखा जाएगा।
शिशिर पांडेय, यातायात थाना प्रभारी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो