scriptभगवान आदिनाथ जयंती पर महामस्तकाभिषेक कर निकाली शोभायात्रा | Celebration of Lord Adinath Jayanti with Mahamastakabhishek | Patrika News
नरसिंहपुर

भगवान आदिनाथ जयंती पर महामस्तकाभिषेक कर निकाली शोभायात्रा

श्री दिगम्बर जैन समाज द्वारा शुक्रवार को प्रथम तीर्थंकर भगवान आदिनाथ की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर यहां विराजे मुनि द्वय मुनिश्री 108 निर्णय सागर महाराज और मुनिश्री 108 पदम् सागर महाराज के सानिध्य में सुबह भगवान आदिनाथ का महामस्तकाभिषेक किया गया ततपश्चात संगीतमय आरती की गई। तदोपरांत चावड़ी स्थित जैन मंदिर से एक भव्य शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से निकाली गई।

नरसिंहपुरMar 29, 2019 / 06:07 pm

ajay khare

Adinath

Adinath

गाडरवारा। श्री दिगम्बर जैन समाज द्वारा शुक्रवार को प्रथम तीर्थंकर भगवान आदिनाथ की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर यहां विराजे मुनि द्वय मुनिश्री 108 निर्णय सागर महाराज और मुनिश्री 108 पदम् सागर महाराज के सानिध्य में सुबह भगवान आदिनाथ का महामस्तकाभिषेक किया गया ततपश्चात संगीतमय आरती की गई। तदोपरांत चावड़ी स्थित जैन मंदिर से एक भव्य शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से निकाली गई। शोभायात्रा में चांदी के विमान में भगवान आदिनाथ की प्रतिमा को विराजा गया था। जिसकी समाज के लोगों ने अपने अपने घरों के सामने आरती उतारी। इस शोभायात्रा हेतु समाज के लोगों ने अपने अपने घरों के सामने रंगोली डालकर सजावट की। शोभायात्रा के चावड़ी के मंदिर में पहुंचने पर वहां भगवान आदिनाथ जी का अभिषेक एवं शांतिधारा करने का सौभाग्य जतिन जैन सुशील जैन फूफा, सिद्धार्थ जैन, मनोज जैन को प्राप्त हुआ। तत्पश्चात आरती का सौभाग्य सपना जैन, अंगूरी जैन, मीना जैन को प्राप्त हुआ। मुनिश्री निर्णय सागर महाराज ने भगवान आदिनाथ की महिमा बताते हुए समाज के शुभमंगल की कामना की। दोपहर में भक्ताम्बर महामण्डल विधान एवं मुनिद्वय के प्रवचन हुए। विधान अरुण भैया कंटगी एवं प्रदीप शास्त्री मड़ावरा द्वारा भक्तिभाव से सम्पन्न कराया गया। साथ ही इस अवसर पर रात्रि में आरती एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम शुभम जैन एंड पार्टी द्वारा किया गया। भगवान आदिनाथ जयंती समारोह श्रीदेव पाश्र्वनाथ दिगम्बर जैन पंचायती बड़ा मन्दिर समिति एवं श्री दिगम्बर जैन समाज द्वारा संपन्न कराए गए।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो