scriptदो दिवसीय हड़ताल पर केंद्रीय कर्मी | Central workers on two-day strike | Patrika News
नरसिंहपुर

दो दिवसीय हड़ताल पर केंद्रीय कर्मी

डाकघर एवं टेलीफोन एक्सचेंज में धरना देकर लगाए मांगों के नारे

नरसिंहपुरJan 08, 2019 / 02:59 pm

ajay khare

Strike

Strike

गाडरवारा। केंद्रीय कर्मचारी परिसंघ के आव्हान पर 8 एवं 9 जनवरी 2019 को दो दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल घोषित की गई है। जिसके तहत गाडरवारा में भी मंगलवार को केंद्रीय कर्मचारी हड़ताल पर रहे इसमें गाडरवारा डाकघर एवं दूरभाष केंद्र के कर्मचारी नारे लगाते हुए परिसर में धरने पर बैठे रहे। हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों ने बताया केंद्रीय कर्मचारी परिसंघ द्वारा अपनी मांगों को लेकर वह हड़ताल कर रहे हैं। जिसमें नई पेंशन योजना को समाप्त कर केंद्रीय कर्मचारियों के लिए वैधानिक पेंशन लागू की जाने। सातवें वेतन आयोग के न्यूनतम वेतन और फिटमेंट फॉर्मूला को संशोधित करने। सभी रिक्त पदों को तत्काल भरा जाने एवं अनुकंपा नियुक्ति पर 5 प्रतिशत अधिकतम सीमा हटाए जाने, ग्रामीण डाक सेवकों को नियमित कर सिविल सर्वेंट का दर्जा दिया जाने। आकस्मिक अनुबंध कर्मचारियों को विनियमित किए जाने, केंद्रीय कर्मचारियों को पांच समय बाधित पदोन्नतियां सुनिश्चित करने। सरकारी प्रतिष्ठानों के शट-डाउन एवं आउटसोर्सिंग तत्काल बंद करने, स्वायत्त निकाय कर्मियों और पेंशनरों के लिए सातवां वेतन आयोग लागू करने। पदोन्नति क्रम में एमएसीपी लागू की जाए तथा एलडीसी के वेतनमान में उन्नति की जाने। समान कार्य के लिए समान वेतन सुनिश्चित किया जाने जैसी मांगों को लेकर उक्त हड़ताल में उप डाकघर गाडरवारा के अनेक कर्मचारियों ने भाग लिया। जिसमें विष्णुपाल सिंह यादव, दिनेश मर्सकोले, प्रशांत स्थापक, शेख हुसैन मंसूरी, कपिल पटवा, कमलेश पटेल, प्रकाश मेहरा, चेतराम कोरी, महेश ठाकुर, अखिलेश राव, मनोहर सिंह कौरव, तपन मेहरा, बेनीशंकर, लालजी साहू, कोमल सिंह गौंड, शिव कुमार खेमरिया, अशोक अधरुज, मधुपाल विश्वकर्मा, संदीप सोनी, गोविंद, विनोद शर्मा, जीवनलाल, रूपेश ताम्रकार, ममता श्रीवास्तव, घनश्याम गोंड, जीडी राय, स्वपनिल राजकुमार, सुनील कुमार श्रीवास्तव समेत अनेक उप डाकघर कर्मी शामिल रहे। ऐसे ही टेलीफोन एक्सचेंज में भी अनेकों कर्मी हड़ताल पर रहे। उक्त हड़ताल आज भी जारी रहेगी, इससे विभागों का कामकाज बुरी तरह प्रभावित हुआ।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो