नरसिंहपुर

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने किया ऑक्सीजन प्लांट का लोकार्पण, 1 मिनट में बनेगी 1 हजार लीटर ऑक्सीजन

शनिवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने औपचारिक रूप से लोकार्पण किया है।

नरसिंहपुरAug 21, 2021 / 05:31 pm

Faiz

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने किया ऑक्सीजन प्लांट का लोकार्पण, 1 मिनट में बनेगी 1 हजार लीटर ऑक्सीजन

नरसिंहपुर. मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिला अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट स्थापित किया गया, शनिवार को जिसका लोकार्पण सूबे के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने औपचारिक रूप से लोकार्पण किया है।

बता दें कि, जिला अस्पताल में स्थापित किये गए इस ऑक्सीजन प्लांट में 1000 लीटर प्रति मिनट की क्षमता से ऑक्सीजन बनेगा। प्लांट की स्थापना पीएम केयर्स फंड से की गई है।

 

पढ़ें ये खास खबर- मानवता शर्मसार : 14 साल के AIDS पीड़ित बच्चे को घरवालों ने निकाला, दर-दर भटकने को मजबूर हुआ मासूम

 

कई जिलों में स्थापित ऑक्सीजन प्लांटों का लोकार्पण

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर समेत कई जिलों में लगाए गए ऑक्सीजन प्लांटों का लोकार्पण किया है। इन ऑक्सीजन प्लांटों को नरसिंहपुर के अलावा विदिशा, सागर, खुरई, टीकमगढ़ आदि जिला अस्पतालों में स्थापित किया गया है।

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.